स्थानीय वद्यिालय में हुआ ननक बिरहोर का नामांकन

स्थानीय विद्यालय में हुआ ननक बिरहोर का नामांकन मानसिक रोग से पीड़ित ननक का इलाज रिनपास में किया गया16 अक्तूबर को प्रभात खबर में ननक की खबर छपी थीचतरा. हंटरगंज प्रखंड के गोपालपुर गांव के ननक बिरहोर का इलाज के बाद काफी सुधार हुआ है़ वह अब नॉर्मल व्यवहार करता है़ 16 अक्तूबर को प्रभात […]
स्थानीय विद्यालय में हुआ ननक बिरहोर का नामांकन मानसिक रोग से पीड़ित ननक का इलाज रिनपास में किया गया16 अक्तूबर को प्रभात खबर में ननक की खबर छपी थीचतरा. हंटरगंज प्रखंड के गोपालपुर गांव के ननक बिरहोर का इलाज के बाद काफी सुधार हुआ है़ वह अब नॉर्मल व्यवहार करता है़ 16 अक्तूबर को प्रभात खबर में चार वर्षों से रस्सी में बंधा है से संबंधित खबर छपी थी़ झालसा के न्यायमूर्ति डीएन पटेल ने खबर की संज्ञान लेते हुए ननक का समुचित इलाज कराने का निर्देश जिला जज को दिया था़ यह जानकारी सोमवार को प्रेसवार्ता में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश पांडेय ने दी़ उन्होंने बताया कि डीसी अमित कुमार से बात कर डालसा के सचिव मो तौफिक अहमद को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था़ जांच के क्रम में अखबार में छपी खबर सही पायी गयी. सरकारी खर्च पर ननक का इलाज मेंटल हॉस्पिटल रिनपास कांके में कराया गया़ एक दिसंबर को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी़ गांव में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हिरिंग में उसका नामांकन कराया गया़ पूरी तरह से ठीक होने के बाद उसका नामांकन आवासीय विद्यालय में कराया जायेगा़ जिला जज ने बताया कि परिवार के आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसके माता-पिता को वृद्धा पेंशन व सामाजिक सुरक्षा अधिनियम के तहत परिवार को प्रत्येक माह अनाज दिया जायेगा़, ताकि उसका परिवार सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें. स्थानीय स्तर पर ननक को दो माह के लिए दवा उपलब्ध कराया गया़ राहुल इलाज के बाद आम बच्चें की तरह जीवन व्यतीत कर रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










