महिला के साथ दुष्कर्म

Updated at :06 Dec 2015 8:26 PM
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म

महिला के साथ दुष्कर्म झुमरीतिलैया. तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के कांको में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार कांको निवासी पीड़िता बीती रात अपने घर में सोयी थी. इस दौरान उसके छोटे ससुर के भाई ने दुष्कर्म किया. महिला ने घटना की जानकारी अपनी सास को दी, […]

विज्ञापन

महिला के साथ दुष्कर्म झुमरीतिलैया. तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के कांको में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार कांको निवासी पीड़िता बीती रात अपने घर में सोयी थी. इस दौरान उसके छोटे ससुर के भाई ने दुष्कर्म किया. महिला ने घटना की जानकारी अपनी सास को दी, तो उसने कुछ भी कदम उठाने से मना कर दिया. इसके बाद महिला किसी के कहने पर पैदल महिला थाना कोडरमा के लिए चल पडी. झुमरीतिलैया के झंडा चौक पर पुलिस कर्मियों ने महिला को रोते देखा तो तिलैया थाना पहुंचा दिया. यहां महिला ने घटना की जानकारी दी. महिला का पति कोलकता में रहता है. जबकि उसका एक आठ वर्षीय पुत्र भी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola