राहुल गांधी 13 को बड़कागांव आयेंगे बड़कागांव. कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 13 दिसंबर को बड़कागांव आ सकते हैं. यह जानकारी विधायक निर्मला देवी ने दी. विधायक रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं. राहुल गांधी से मिल कर कार्यक्रम व आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगी. विधायक ने बताया कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है. राहुुल गांधी व कांग्रेस के सभी विधायक भू-रैयतों से मिल कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे. प्रखंड में बन रहे आरएनआर कॉलोनी का जांच-पड़ताल करेंगे. विधायक ने बताया कि पूर्व में घटी घटना, आरएनआर कॉलोनी तथा किसानों की समस्या से राहुल गांधी को अवगत कराया गया है. इन सारी समस्याओं को सुनने के बाद राहुल गांधी 13 दिसंबर को बड़कागांव आने के लिए हामी भर दी है.
BREAKING NEWS
Advertisement
राहुल गांधी 13 को बड़कागांव आयेंगे
राहुल गांधी 13 को बड़कागांव आयेंगे बड़कागांव. कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 13 दिसंबर को बड़कागांव आ सकते हैं. यह जानकारी विधायक निर्मला देवी ने दी. विधायक रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं. राहुल गांधी से मिल कर कार्यक्रम व आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगी. विधायक ने बताया कि राहुल गांधी के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement