एटीएम में पैसे डालने का काम आउट सोर्सिंग कंपनी का

एटीएम में पैसे डालने का काम आउट सोर्सिंग कंपनी का 3 हैज10 में आंचलिक प्रबंधकएसआइपीएल ने अपने कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करायीहजारीबाग. बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक अमित राय ने बरही-कोडरमा के एटीएम में नगदी की गड़बड़ी मामले में बताया कि एटीएम में नगदी डालने का काम आउट सोर्सिंग कंपनी करती है. यह काम […]
एटीएम में पैसे डालने का काम आउट सोर्सिंग कंपनी का 3 हैज10 में आंचलिक प्रबंधकएसआइपीएल ने अपने कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करायीहजारीबाग. बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक अमित राय ने बरही-कोडरमा के एटीएम में नगदी की गड़बड़ी मामले में बताया कि एटीएम में नगदी डालने का काम आउट सोर्सिंग कंपनी करती है. यह काम आउट सोर्सिंग कंपनी एफआइएस को बीओआइ ने दिया है. यह कंपनी एसआइपीएल से मिल कर एटीएम में पैसा डालने का काम करती है. एटीएम में नगदी की गड़बड़ी का मामला इन दोनों कंपनियों के बीच का मामला है. इसके लिये एसआइपीएल ने स्वयं अपने कर्मचारियों के विरुद्ध बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आंचलिक प्रबंधक ने बताया कि इस मामले में बैंक ऑफ इंडिया ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है. यह आउट सोर्सिंग कंपनी का मामला है. बीओआइ इस पूरे मामले की जांच अपने स्तर पर कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










