तीसरे चरण में1.73 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Updated at :03 Dec 2015 7:25 PM
विज्ञापन
तीसरे चरण में1.73 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

तीसरे चरण में1.73 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग फोटो- 03 सीएच 7 व 8 में कलस्टर के लिये जाते मतदानकर्मी, 9 में मतदानकर्मियों को संबोधित करते डीसी व एसपी, 10 प्रेस वार्ता करते डीसी, एसपीचतरा़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में एक लाख 73 हजार 882 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे़ […]

विज्ञापन

तीसरे चरण में1.73 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग फोटो- 03 सीएच 7 व 8 में कलस्टर के लिये जाते मतदानकर्मी, 9 में मतदानकर्मियों को संबोधित करते डीसी व एसपी, 10 प्रेस वार्ता करते डीसी, एसपीचतरा़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में एक लाख 73 हजार 882 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे़ जिसमें महिला 81 हजार 621 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 92 हजार 261 है़ 568 मतदान केंद्रों पर मतदाता जाकर मतदान करेंगे़ यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार ने गुरूवार को चतरा कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता में दी़ उन्होंने बताया कि प्रतापपुर के 239, चतरा के 202 व कान्हाचट्टी के 127 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जायेंगे़ इसके लिए कुल 24 कलस्टर व 89 सेक्टर बनाये गये हैं. प्रतापपुर में कलस्टर नौ सेक्टर 39, चतरा में कलस्टर आठ, सेक्टर 21, कान्हाचट्टी में कलस्टर सात, सेक्टर 29 शामिल है़ उपायुक्त ने बताया कि उक्त क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है़ जिसमें प्रतापपुर, चतरा को दो-दो व कान्हाचट्टी को एक जोन में बांटा गया है़ वार्ड सदस्य 905, मुखिया 319, पंसस 293 व जिला परिषद के लिए 46 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. उपायुक्त ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे़ चुनाव की जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है़ टॉल फ्री नंबर 18003456559, मोबाइल नंबर 7542959892 पर सूचना देने व लेने को कहा गया है़कलस्टर के लिए मतदानकर्मी रवाना हुएतीसरे चरण के मतदान के लिए मतदानकर्मियों को सामग्री उपलब्ध करा कर रवाना किया गया़ मतदान कर्मियों के रूकने के लिए 24 कलस्टर बनाये गये हैं. जहां मतदान कर्मी गुरुवार व शुक्रवार को रुकेंगे़ शनिवार को अहले सुबह मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान करायेंगे़ उपायुक्त अमित कुमार ने सभी मतदान कर्मियों को निर्भीक होकर निष्पक्ष चुनाव कराने को कहा़मतदाता निर्भीक होकर मतदान करेंजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार ने प्रतापपुर, चतरा व कान्हाचट्टी के मतदाताओं को निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की़ साथ ही कहा कि गांव की सरकार चुनने का अवसर मिला है़ इसे अपने हाथों से जाने न दें. स्वच्छ व ईमानदार प्रतिनिधि का चुनाव करें. जो गांव का समुचित विकास कर सके़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola