सतगांवा के बूथ नंबर 118 की ही मिली है शिकायत

Updated at :01 Dec 2015 7:25 PM
विज्ञापन
सतगांवा के बूथ नंबर 118 की ही मिली है शिकायत

सतगांवा के बूथ नंबर 118 की ही मिली है शिकायत1कोडपी4बैठक में उपायुक्त छवि रंजन व अन्य.कोडरमा बाजार. उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत चुनाव से संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिन मतदान केंद्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, इसके बारे में उपायुक्त […]

विज्ञापन

सतगांवा के बूथ नंबर 118 की ही मिली है शिकायत1कोडपी4बैठक में उपायुक्त छवि रंजन व अन्य.कोडरमा बाजार. उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत चुनाव से संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिन मतदान केंद्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, इसके बारे में उपायुक्त ने निर्वाची पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. बताया गया कि सभी प्रखंडों में कुछ मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है. लेकिन सतगांवा के बूथ नंबर 118 के बारे में ही वहां के मुखिया प्रत्याशी द्वारा लिखित शिकायत दी गयी है इसके अलावा अन्य प्रखंडों के वैसे मतदान केंद्र जहां 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है, वहां से एक भी शिकायत नहीं आयी है. उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंडों के पदाधिकारी ऐसे मतदान केंद्रों की सूची का प्रतिवेदन दें. जहां अधिक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है. उक्त प्रतिवेदन चुनाव आयोग का भेजा जायेगा. बैठक में अपर समाहर्ता मुकुंद दास, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार व संबंधित प्रखडों के बीडीओ,सीओ मौजूद थे. बैठक के बाद एसी, एसडीओ व अन्य निर्वाची पदाधिकारियों ने खनन संस्थान में बने मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola