शतरंज के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया

Updated at :01 Dec 2015 7:09 PM
विज्ञापन
शतरंज के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया

शतरंज के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का रंगारंग समापन 1 हैज6 में सम्मानित करते फादर पीजे जेम्स व अन्य1हैज 7 में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थीहजारीबाग. संत जेवियर स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ.आयोजन जैक एंड जिल स्कूल हजारीबाग सहोदया की ओर से […]

विज्ञापन

शतरंज के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का रंगारंग समापन 1 हैज6 में सम्मानित करते फादर पीजे जेम्स व अन्य1हैज 7 में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थीहजारीबाग. संत जेवियर स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ.आयोजन जैक एंड जिल स्कूल हजारीबाग सहोदया की ओर से किया गया. जैक एंड जिल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार ने जैक एंड जिल स्कूल के इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और शतरंज का प्रचार-प्रसार मिल कर करने का संकल्प लिया. संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर पीजे जेम्स ने जैक एंड जिल को एक उभरता हुआ स्कूल बताया. शतरंज प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. जैक एंड जिल जूनियर वर्ग को प्रथम पुरस्कार, इसी वर्ग में द्वितीय पुरस्कार विवेकानंद सेंट्रल स्कूल को दिया गया.सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार डीएवी पब्लिक स्कूल को दिया गया.दूसरे स्थान पर जैक एंड जिल एवं संत स्टीफन स्कूल को पुरस्कार दिया गया. धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक सह सचिव मिथिलेश कुमार ने किया. मौके पर काफी संख्या में विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola