मासिक लोक अदालत में 60 मामले निबटे

Updated:
विज्ञापन
मासिक लोक अदालत में 60 मामले निबटे

सिविल कोर्ट परिसर में हुआ आयोजन

विज्ञापन

हजारीबाग. सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुवचंद्र मिश्रा की देखरेख में लगा. इसमें कुल 60 मामलों का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर किया गया. वहीं कुल 17 लाख 78 हजार 624 रुपये पर पक्षकारों के बीच सहमति बनी. लोक अदालत में मध्यस्थता के माध्यम से सबसे अधिक 33 मामले निबटाये गये. बिजली के 13 मामलों का निबटारा हुआ. आपसी सहमति से 70 हजार रुपये सरकार को प्राप्त हुए. वहीं चेक बाउंस के चार मामलों में पक्षकारों के बीच 14 लाख 75 हजार 324 रुपये पर सहमति बनी. बैंक रिकवरी के एक मामले का निष्पादन किया गया. आठ सुलहनीय मामले भी निबटाये गये. इस लोक अदालत में कुल 60 मामलों को प्रस्तुत किया गया था. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों, संबंधित विभाग के पदाधिकारियों, हजारीबाग बार संघ के सदस्यों और सिविल कोर्ट कर्मियों का अहम योगदान रहा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola