सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. पहली घटना हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर स्थित मोरांगी पेट्रोल पंप के पास घटी. इसमें डीपू मरियम टोली के युवक प्रशांत खेस की मौत हो गयी. जबकि उसका साथी मुकेश टूटी घायल हो गया. दोनों एक मोटरसाइकिल से चरही से हजारीबाग आ रहे थे. […]

विज्ञापन

हजारीबाग : अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. पहली घटना हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर स्थित मोरांगी पेट्रोल पंप के पास घटी. इसमें डीपू मरियम टोली के युवक प्रशांत खेस की मौत हो गयी. जबकि उसका साथी मुकेश टूटी घायल हो गया. दोनों एक मोटरसाइकिल से चरही से हजारीबाग आ रहे थे. तीन नवंबर की शाम मोटरसाइकिल (जेएच 02आर/2943) एक गाय से टकरा गयी.

जिसमें दोनों युवक गिर गये. गंभीर अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. इलाज के क्रम प्रशांत खेस की मौत हो गयी. दूसरी कटकमसांडी बंजिया गांव के कौलेश्वर गोप की मौत हो गयी. वह पैदल घर जा रहा था. इस क्रम में एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. जिससे वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी. शव का पोस्टपार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola