भारत ने नेपाल के राजदूत को तलब किया
भारत ने नेपाल के राजदूत काे तलब कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम केपी ओली से बात कीभारत ने नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय को तलब कियाइस बीच भारत ने नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय काे बुला कर गोलीबारी की घटना पर चिंता जतायी, जिसमें एक भारतीय की जान चली गयी. इधर, […]
भारत ने नेपाल के राजदूत काे तलब कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम केपी ओली से बात कीभारत ने नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय को तलब कियाइस बीच भारत ने नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय काे बुला कर गोलीबारी की घटना पर चिंता जतायी, जिसमें एक भारतीय की जान चली गयी. इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम केपी ओली से बात की. स्थिति की जानकारी लेने के साथ घटना पर चिंता जतायी.कांग्रेस ने किया पलटवारसाेनिया आज राष्ट्रपति से मिलेंगीनयी दिल्ली. कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि 2002 में गोधरा के बाद हुई हिंसा के दौरान जिस तरह वह ‘‘राजधर्म भूल गये’, थे, उसी प्रकार 2015 में भी वह घृणा और हिंसा की घटनाओं पर ‘अपनी चुनिंदा चुप्पी के जरिये असहिष्णुता के समर्थक बने हैं.’ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि ‘‘अल्पसंख्यक समुदाय को चुनिंदा रुप से निशाना बनाकर” देश के सामाजिक ताने-बाने को ‘स्थायी नुकसान’ पहुंचाया जा रहा है. मोदी द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाये जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘प्रधानमंत्री का बयान राजनीति से प्रेरित और शरारतपूर्ण है तथा इसका एकमात्र उद्देश्य 31 सालों बाद जख्मों को कुरेदना है.’ उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में मंगलवार काे एक प्रतिनधिमंडल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेगा. ‘‘असहिष्णुता” का मुद्दा उठाने के लिए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि सहिष्णुता पर राजग सरकार को नसीहत देने का ‘‘नाटक” करने के बदले पार्टी को सिख विरोधी दंगों के लिए अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










