दो वार्ड सदस्य का नामांकन रद्द

Updated:
विज्ञापन

दो वार्ड सदस्य का नामांकन रद्द टाटीझरिया में नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी का काम पूराटाटीझरिया. टाटीझरिया प्रखंड में सोमवार को प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र की स्क्रूटनी का कार्य पूरा कर लिया गया. स्क्रूटनी में दो वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों का नामांकन प्रपत्र अस्वीकृत किया गया. इस प्रकार वार्ड सदस्य पद के लिए 193 प्रत्याशियों […]

विज्ञापन

दो वार्ड सदस्य का नामांकन रद्द टाटीझरिया में नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी का काम पूराटाटीझरिया. टाटीझरिया प्रखंड में सोमवार को प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र की स्क्रूटनी का कार्य पूरा कर लिया गया. स्क्रूटनी में दो वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों का नामांकन प्रपत्र अस्वीकृत किया गया. इस प्रकार वार्ड सदस्य पद के लिए 193 प्रत्याशियों का नामांकन प्रपत्र सही पाया गया. टाटीझरिया प्रखंड के 97 वार्ड सदस्य पद के लिए 195 लोगों ने नामांकन प्रपत्र भरा था. इसमें डहरभंगा पंचायत के वार्ड संख्या 10 की किरण देवी का जाति प्रमाण पत्र नहीं रहने से और बेड़म पंचायत के वार्ड संख्या छह से नंदू कुमारी का कम उम्र होने के कारण नामांकन प्रपत्र अस्वीकृत किया गया. वहीं प्रखंड में आठ मुखिया पद के लिए 71 लोगों ने नामांकन परचा भरा था, जो स्क्रूटनी में सही पाया गया. मुखिया प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों की जांच निर्वाची पदाधिकारी हीरा कुमार, बीसीओ चंदन कुमार बेरा ने किया. वार्ड सदस्य प्रत्याशियों का स्क्रूटनी बीडीओ मोनी कुमारी और रामा रमन सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola