एक मुखिया प्रत्याशी का नामांकन रद्द

Updated:
विज्ञापन

एक मुखिया प्रत्याशी का नामांकन रद्दफोटो : 1 पत्रों की जांच करते सीओइटखोरी. सोमवार को छह पंचायत करनी, नावादा, शहरजाम, परसौनी, धनखेरी व मलकपुर के लिए नामांकन करनेवालों की स्क्रूटनी की गयी. धनखेरी पंचायत के मुखिया के लिए नामांकन करनेवाले मो आलम का नामांकन रद्द किया गया. जाति प्रमाण पत्र गलत होने के कारण रद्द […]

विज्ञापन

एक मुखिया प्रत्याशी का नामांकन रद्दफोटो : 1 पत्रों की जांच करते सीओइटखोरी. सोमवार को छह पंचायत करनी, नावादा, शहरजाम, परसौनी, धनखेरी व मलकपुर के लिए नामांकन करनेवालों की स्क्रूटनी की गयी. धनखेरी पंचायत के मुखिया के लिए नामांकन करनेवाले मो आलम का नामांकन रद्द किया गया. जाति प्रमाण पत्र गलत होने के कारण रद्द किया गया. स्क्रूटनी के बाद धनखेरी से 13, करनी से आठ, नावादा से पांच, शहरजाम से चार, परसौनी से तीन व मलकपुर से नौ प्रत्याशी मैदान में हैं. मो आलम ने कहा कि प्रखंड कार्यालय से प्राप्त जाति प्रमाण पत्र तथा खतियान के आधार पर मैं पिछड़ी जाति का हूं. इसी आधार पर मैंने नामांकन किया था. इस फैसला के बाद आगे की कार्रवाई करूंगा. 35 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने जायेंगेइटखोरी़ प्रखंड के विभिन्न वार्डों से 35 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने जायेंगे़ पीतिज पंचायत के वार्ड दो से गौरी देवी, चार से शांति देवी, छह से निरंजन दांगी, सात से अनिता देवी, 11 से सुनीता देवी, 13 से महेंद्र रविदास, धनखेरी पंचायत के वार्ड दो से मनोज प्रजापति, तीन से साहो देवी, सात से संजय भुइयां, आठ से पूनम कुमारी, 10 से अनिता देवी, 11 से शबनम बानो, नवादा पंचायत के वार्ड दो से विमला देवी, चार से सरिता देवी, पांच से चंद्रशेखर सिंह, छह से तवस्सुम नीशा, नौ से सुधा देवी, 12 से प्रमोद कुमार सिंह, हलमता के वार्ड तीन से पूजा देवी, चार से कमल यादव, पांच से जमुनवा देवी, छह से सरस्वती देवी, सात से माला देवी, आठ से रंजू देवी, नौ से गीता देवी, 10 से त्रिलोकी सिंह भोक्ता, 11 से रींकू देवी, 12 से प्रियंका कुमारी, शहरजाम के वार्ड एक से दिनेश्वर भुइयां, दो से मंजू देवी, करनी के वार्ड तीन से लीला देवी, चार से देवंती देवी, छह से मधु देवी, सात से गुड्डी देवी व नौ से रजनी देवी निर्विरोध चुनी जायेगी. इनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola