मनमानी फीस वसूली के विरुद्ध प्रदर्शन
मनमानी फीस वसूली के विरुद्ध प्रदर्शन स्वावलंबी नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री और आयुक्त को ज्ञापन दियाहजारीबाग. स्वावलंबी नर्सिंग स्कूल सिलवार के विद्यार्थियों ने मनमाने तरीके से फीस वसूलने के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद एक आवदेन मुख्यमंत्री एवं आयुक्त को दिया गया. आवदेन में विद्यार्थियों ने नर्सिंग स्कूल की निगरानी […]
मनमानी फीस वसूली के विरुद्ध प्रदर्शन स्वावलंबी नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री और आयुक्त को ज्ञापन दियाहजारीबाग. स्वावलंबी नर्सिंग स्कूल सिलवार के विद्यार्थियों ने मनमाने तरीके से फीस वसूलने के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद एक आवदेन मुख्यमंत्री एवं आयुक्त को दिया गया. आवदेन में विद्यार्थियों ने नर्सिंग स्कूल की निगरानी जांच की मांग के साथ कहा कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल के अनुसार विद्यार्थियों से फीस लिया जाये. अधिक फीस जो विद्यार्थियों से वसूला गया है उसे वापस 10 दिन के अंदर किया जाये. अगर मांगें नहीं मानी गयी तो विद्यार्थी कॉलेज में प्रदर्शन कर तालाबंदी करने के अलावे बड़ा आंदोलन चलायेंगे. परीक्षा तिथि की घोषणा करने की मांग भी विद्यार्थियों ने की. विरोध प्रदर्शन करने वालों में पिंटू कुमार, शमीना, कंचन कुमार, प्रीति कुमारी, एस क्लोज तिग्गा, किशोर प्रसाद, राजेश कुमार पासवान, ओम प्रकाश, कुमार पासवान, उत्तम कुमार रजक, बिनोद कुमार पासवान, कुमार शानू, सविना डेंग, त्रिनेत्र कुमार रजक, शशि शेखर साहू, इंदू कुमार, दीपक कुमार, बिनोद कुमार पासवान, कंजन कुमारी, संदीप वर्मा, पूनम कुमारी, ममता कुमारी के अलावा काफी विद्यार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










