लीड ़ श्रीकृष्ण सिंह के बताये मार्ग पर चलें : रणधीर सिंह

Updated:
विज्ञापन

लीड ़ श्रीकृष्ण सिंह के बताये मार्ग पर चलें : रणधीर सिंह बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 129वीं जयंती समारोह मनायी गयी1हैज7 में- मंच पर मौजूद मंत्री रणधीर सिंह, केपी शर्मा, रामप्रिय प्रसाद व अन्य1हैज8 में- जयंती समारोह में उपस्थित लोग. हजारीबाग. बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 129वीं जयंती समारोह हजारीबाग में मनायी […]

विज्ञापन

लीड ़ श्रीकृष्ण सिंह के बताये मार्ग पर चलें : रणधीर सिंह बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 129वीं जयंती समारोह मनायी गयी1हैज7 में- मंच पर मौजूद मंत्री रणधीर सिंह, केपी शर्मा, रामप्रिय प्रसाद व अन्य1हैज8 में- जयंती समारोह में उपस्थित लोग. हजारीबाग. बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 129वीं जयंती समारोह हजारीबाग में मनायी गयी. स्वामी शहजानंद सेवा संस्थान हजारीबाग के तत्वावधान में रविवार को होटल स्मार्कल इन सभागार में डॉ श्रीकृष्ण को याद किया गया. मुख्य अतिथि कृषि एवं पशुपालन विभाग के मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि आज के राजनेताओं को श्रीकृष्ण सिंह के बताये मार्ग पर चलना चाहिए. युवाओं की भागीदारी ऐसे आयोजनों में काफी सराहनीय है. मैं कहीं भी रहूं ऐसे आयोजनों में जरूर भाग लूंगा. कृषि मंत्री ने कहा कि 3600 करोड़ रुपये किसानों को कुआं, नलकूप, तालाब के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत सूखा क्षेत्र के लिए अनुदानित दर पर आपदा प्रबंधन अंतर्गत बीज व खाद उपलब्ध कराया जायेगा. फसल क्षति के लिए किसानों को क्षतिपूर्ति दी जायेगी. धान खरीद में किसानों का जो बकाया है उसका शीघ्र भुगतान किया जायेगा. लंबित सभी सिंचाई योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जायेगा.मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ केपी शर्मा ने कहा कि श्री कृष्ण सिंह की राष्ट्रीय एवं राज्य परिपेक्ष्य में उपयोगिता पहले से कम नहीं है. श्री कृष्ण सिंह उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र भक्त और सफल अधिवक्ता थे. श्री कृष्ण सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के केंद्रीय प्रशासनिक सेवा की स्थापना भारतीय सेना के तर्ज पर करने की बात का समर्थन किया था. महात्मा गांधी के व्यक्तिगत सत्याग्रह एवं विश्वास पात्र नेता थे. प्रो शर्मा ने सुझाव दिया कि श्री कृष्ण सिंह के गुणों का शासक अनुग्रहण करें. कार्यपालिका, विधान पालिका एवं न्यायिक शक्तियों का पृथककरण हो. देश के सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता की रक्षा की जाये. जाति, धर्म, भाषा, भाई-भतीजा वाद एवं भ्रष्टाचार से मुक्त शासन हो. केंद्र, राज्य संबंध को मजबूत करने की आवश्यकता है. प्रशासकों के बीच से अच्छे प्रशासक को चुन कर उन्हें उत्तरदायित्व का काम सौंपा जाये. राष्ट्र एकता का कार्य हो. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो रामप्रिय प्रसाद, संचालन डॉ चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने किया. जयंती समारोह में ज्योतिंदर चौधरी, गोपाल शरण सिंह, संत कुमार दीक्षित, प्रकाश कुमार, हिटलर शाही, हीरा सिंह, प्रमोद बाबू, जयनारायण पांडेय, दिनेश्वर सिंह, अरुण सिंह, केडी शर्मा, कन्हैया शर्मा, रामनिवास शर्मा, अखिलेश्वर दास, प्रो एसएन सिंह, प्रो एसबी चौधरी, प्रो विनय कुमार, प्रो केदार सिंह, प्रो मनोज कुमार, एनडी राय, सुशील कुमार, श्याम सिंह, रती सिंह, राजू सिंह, रंजन चौधरी, मुकेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, एसएन चौधरी, बबलू कुमार, सत्येंद्र पांडेय, डॉ बीपी सिन्हा, राघव शरण शर्मा, आनंद शाही, जीतेंद्र पांडेय, कन्हैया सिंह, आभा शंकर मिश्रा, कौशल सिंह, मुकेश कुमार, प्रो पीसी राय, डॉ अजय शर्मा समेत समाज के कई प्रबुद्ध लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola