डोमचांच में परमहंस बाबा का समाधि पर्व शुरू
डोमचांच में परमहंस बाबा का समाधि पर्व शुरू डोमचांच. महान संत श्री परमहंस बाबा का तीन दिवसीय समाधि पर्व रविवार को महाआरती के साथ शुरू हुआ. इस मौके पर समाधि स्थल पर भजन कीर्तन किया गया. समाधि पर्व के दूसरे दिन सोमवार को सुबह में चादरपोशी का कार्यक्रम शुरू होगा. बता दें कि परमहंस बाबा […]
डोमचांच में परमहंस बाबा का समाधि पर्व शुरू डोमचांच. महान संत श्री परमहंस बाबा का तीन दिवसीय समाधि पर्व रविवार को महाआरती के साथ शुरू हुआ. इस मौके पर समाधि स्थल पर भजन कीर्तन किया गया. समाधि पर्व के दूसरे दिन सोमवार को सुबह में चादरपोशी का कार्यक्रम शुरू होगा. बता दें कि परमहंस बाबा के समाधि पर्व पर कई जगहों से भारी संख्या में श्रद्धालु डोमचांच पहुंचते हैं. बिहार, झारखंड के विभिन्न जगहों के अलावा मुबंई व अन्य जगहों से भी श्रद्धालु यहां आते हैं और चादरपोशी कर मन्नत मांगते हैं. समाधि पर्व को सफल बनाने में समाधि सेवक उमानाथेंद्र गुरु के अलावा सुरेश कुमार, राजीव सिंह, रंजीत सिंह, रामप्रकाश वर्णवाल, सुदर्शन लाल वर्णवाल, राजकिशोर वर्णवाल, नरेश वर्णवाल, देवेंद्र कुमार मेहता,बीरेंद्र सिंह, विजय मेहता, ओमप्रकाश वर्णवाल, संजय सिंह धरावी, पप्पु सिंह, मोहन राय, मनोज कुमार जोनी आदि लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










