जनजातीय बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं

Updated:
विज्ञापन

जनजातीय बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं जिला स्तरीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 250 प्रतिभागी हुए शामिल, प्रतियोगिता का समापन आज फोटो : उदघाटन समारोह को संबोधित करते एसडीओ 1 सीएच 1 में व 100 दौड़ में शामिल प्रतिभागी 2 में.प्रतिनिधि, चतरा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय जनजातीय खेलकूद […]

विज्ञापन

जनजातीय बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं जिला स्तरीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 250 प्रतिभागी हुए शामिल, प्रतियोगिता का समापन आज फोटो : उदघाटन समारोह को संबोधित करते एसडीओ 1 सीएच 1 में व 100 दौड़ में शामिल प्रतिभागी 2 में.प्रतिनिधि, चतरा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई़ प्रतियोगिता में पहले दिन जिले भर से लगभग ढाई सौ खिलाड़ी शामिल हुए़ वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ उदघाटन मुख्य अतिथि एसडीओ नंदकिशोर लाल, कार्यक्रम अध्यक्ष नंदलाल केसरी, ग्रामीण विकास प्रभारी झारखंड के राघव राणा, प्रयाग राम व सह जिला संघ चालक अरुण केसरी ने किया़ एसडीओ नंदकिशोर लाल ने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र का कार्य सराहनीय है़ सूदरवर्ती गांवों में रहने वाले जनजातीय बच्चों में खेल के प्रति विशेष प्रतिभा है, लेकिन संसाधनों के अभाव में वे अपना संपूर्ण प्रतिभा नहीं दिखा पाते हैं. राघव राणा ने कहा कि संस्था द्वारा जनजाती समाज के विकास के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है़ं शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, खेलकूद व आर्थिक विकास के लिए 1400 गांवों में 2200 सेवा प्रकल्प संचालित है़ जिला स्तर पर सफल खिलाड़ी 20-22 नवंबर को बोकारो में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे़ यहां सफल होने के बाद 27-31 दिसंबर तक खेलगांव रांची में आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भाग लेंगे़ प्रतियोगिता के सफल संचालन में रामनंदन यादव, योगेंद्र प्रसाद, कन्हाय प्रसाद आर्य, किरन देवी, प्रकाश राणा, सुरेंद्र ठाकुर, संदीप कुमार, सुजीत उरांव, गोपाल कुमार, राजेश कुमार, सोनू कुमार आदि अहम भूमिका निभा रहें हैं.सफल प्रतिभागी 100 मीटर दौड़ में सब जूनियर वर्ग के बालिका ग्रुप में माग्रेक ओडया प्रथम, मीणा उरांव द्वितीय व रमिया कुमारी तृतीय रही़ बालक वर्ग में सुमित उरांव प्रथम, इगनासिमुस तिर्की द्वितीय व मनय मुंडा तृतीय रहे़ जूनियर वर्ग बालिका वर्ग में सुसारी नाग, कर्मी नाग व कर्मिला बडाउत व बालक वर्ग में सुमित नाग, अरविंद तिग्गा व मुकेश कुजूर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे़ सीनियर ग्रुप के बालिका वर्ग में अनीता कुमारी, सुष्मणी कुमारी व रीना कुमारी व बालक में अनिल उरांव व भोला उरांव सफल रहे़ 200 मीटर सब जूनियर के बालिका वर्ग में माग्रेक अोडिया, जॉनिक पुर्ति व रेखा कुमारी, बालक में बिरसा मुंडा, दीपक उरांव व विशाल खैरवार, जूनियर वर्ग के बालिका में खुशारी सांगा, करमी नाग व करमेला बडाउत, बालक में मुकेश कुजूर, विजय कुजूर व सुखदेव मुंडा सफल रहे. 400 मीटर बालिका वर्ग में सुशांगी सांगा, करमेला बड़ाइक व गोमा पुरती, बालक में अविनास नाग, सूरज नाग व सत्येंद्र उरांव, 800 मीटर में सूरज मुंडा, निर्मल मुंडा व रघुनाथ मुंडा, 1500 मीटर में अनीता कुमारी, कुमारी रीना उरांव व दांगी कुमारी सफल रहे़ 3000 मीटर दौड़ में धर्मपाल उरांव प्रथम, सिकंदर उरांव द्वितीय व नरेश मुंडा तृतीय रहे़ वहीं कबड्डी में सिमरिया को विजेता घोषित किया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola