सरदार पटेल महान राष्ट्रवादी थे : अशोक कुमार

Updated:
विज्ञापन

सरदार पटेल महान राष्ट्रवादी थे : अशोक कुमार हजारीबाग. जिले के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों में भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने स्व. पटेल को महान राष्ट्रवादी बताया. उन्होंने […]

विज्ञापन

सरदार पटेल महान राष्ट्रवादी थे : अशोक कुमार हजारीबाग. जिले के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों में भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने स्व. पटेल को महान राष्ट्रवादी बताया. उन्होंने कहा कि भारत को एक सूत्र में जोड़ने का काम सरदार पटेल ने किया है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को बच्चों के समक्ष रखा. गौतम बुद्धा बीएड कॉलेज में सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. सचिव मिथिलेश मिश्रा, प्राचार्य डॉ अजहर उल्लाह ने दोनों दिवंगत नेताओं के कार्यों पर प्रकाश डाला. प्रशिक्षुओं ने भी अपने विचार रखे. आदर्श इंटर कॉलेज इचाक में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई. मुन्ना पांडेय, बटेश्वर मेहता ने विचार रखे. सागर भक्ति संगम, नेहरु युवा केंद्र में भी सरदार बल्लभ भाई पटेल याद किये गये.भारतीय जनता पार्टी ने इंद्रपुरी चौक स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. माल्यापर्ण करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष टुनू गोप के अलावा काफी संख्या में भाजपा ने उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola