जिला परिषद के लिए एक भी नामांकन नहीं

Updated:
विज्ञापन

जिला परिषद के लिए एक भी नामांकन नहीं पंचायत चुनाव़ दूसरे चरण के नामांकन का दूसरा दिनपंसस के लिए सात नामांकन31कोडपी7नामांकन के लिए प्रत्याशियों के इंतजार में निर्वाची पदाधिकारी मुकुंद दास.31कोडपी19पंसस प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी.प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को भी […]

विज्ञापन

जिला परिषद के लिए एक भी नामांकन नहीं पंचायत चुनाव़ दूसरे चरण के नामांकन का दूसरा दिनपंसस के लिए सात नामांकन31कोडपी7नामांकन के लिए प्रत्याशियों के इंतजार में निर्वाची पदाधिकारी मुकुंद दास.31कोडपी19पंसस प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी.प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को भी जिला परिषद सदस्य के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ. निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समहर्ता मुकुंद दास दिन भर अपने कार्यालय में प्रत्याशियों के इंतजार में बैठै दिखे. बताया जाता है कि चौठ तिथि होने के कारण प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया. रविवार को भी अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होगा. सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया जोर पकड़ेगी. वहीं शनिवार को पंसस के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के समक्ष सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. इसमें जयनगर प्रखंड पंसस क्षेत्र ग्यारह से फरहाना मंजूर, 13 से माला देवी, 19 से रामचंद्र धोबी, 23 से संगीता देवी, 17 से अजय यादव, कोडरमा प्रखंड पंसस क्षेत्र चार से संतोष साव व जयनगर प्रखंड पंसस क्षेत्र दस से रीना देवी ने नामांकन दर्ज करवाया.पंसस की स्क्रूटनी में एक नामांकन रद्दनिर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के कार्यालय में सतगावां, डोमचांच व मरकच्चो प्रखंड के पंसस प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी शनिवार को शुरू हुई. पहले दिन डोमचांच प्रखंड की स्क्रूटनी हुई. बारी-बारी से सभी पंचायतों से खड़े प्रत्याशियों को कार्यालय में बुलाकर स्क्रूटनी की गयी़ पारहो पंचायत से सुभाष दास का नामांकन पत्र रद्द किया गया. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि उक्त अभ्यर्थी के द्वारा ओबीसी की सीट से नामांकन दर्ज किया गया था, जबकि वे खुद एससी कोटा से हैं. इधर, प्रथम चरण के जिला परिषद सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच दो नवंबर को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola