सभी का नामांकन सही पाया गया

Updated:
विज्ञापन

सभी का नामांकन सही पाया गया फोटो (2) स्क्रूटनी कार्य का निरीक्षण करते अॉब्जर्वर.इटखोरी. ऑब्जर्वर संजय कुमार सिंह व एसडीअो नंदकिशोर लाल ने शनिवार को स्क्रूटनी कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने सीअो विनोद प्रजापति व बीडीअो जयाशंखी मुरमू को कई सुझाव दिये. शनिवार को छह पंचायतों में मुखिया के लिए हुए नामांकन की स्क्रूटनी की […]

विज्ञापन

सभी का नामांकन सही पाया गया फोटो (2) स्क्रूटनी कार्य का निरीक्षण करते अॉब्जर्वर.इटखोरी. ऑब्जर्वर संजय कुमार सिंह व एसडीअो नंदकिशोर लाल ने शनिवार को स्क्रूटनी कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने सीअो विनोद प्रजापति व बीडीअो जयाशंखी मुरमू को कई सुझाव दिये. शनिवार को छह पंचायतों में मुखिया के लिए हुए नामांकन की स्क्रूटनी की गयी़ सभी का नामांकन सही पाया गया. इटखोरी से पांच, कोनी तीन, धुन्ना 10, पीतिज सात, टोनाटांड़ छह तथा हलमता पंचायत में चार प्रत्याशी हैं. 36 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गयेइटखोरी़ प्रखंड की छह पंचायतों में से 36 वार्ड सदस्य निर्विरोध चयनित हुए. मकपुर पंचायत की वार्ड संख्या एक से मुकुंद साव, वार्ड चार से बसंती देवी, वार्ड सात से रवींद्र कुमार सिंह, वार्ड 10 से मनी देवी, इटखोरी पंचायत – वार्ड संख्या एक से राधा देवी, चार से आशा देवी, तेरह से सुनीता देवी, 14 से रतिमा देवी, परसौनी पंचायत के वार्ड संख्या दो से गीता देवी, तीन से दीपक कुमार रविदास, चार से नंदकिशोर रविदास, पांच से अनिता देवी, छह से खैरू निशा, सात से मंजू देवी, धुन्ना पंचायत के वार्ड एक से जुबैदा खातून, सात से तेतरी देवी, दस से कौशल कुमार सिंह, वार्ड 11 से गेंदो ठाकुर, 12 से सुलोचना देवी, टोनाटांड़ पंचायत के वार्ड संख्या एक से बीरेन भुइयां, तीन से मंजू देवी, पांच से ललिता देवी, छह से बिदुला देवी, अटा से शकुनवा देवी, 11 से प्रियंका देवी, सात से रामस्वरूप सिंह, नौ से अनिता देवी, कोनी पंचायत के वार्ड संख्या एक से शहनाज खातून, दो से मानकी भुइयां, तीन से रंगीना देवी, चार से अरुणा देवी, आठ से शंकर रजक, दस से शीला देवी, 11 से संतोष देवी, बारह से सरिता देवी व वार्ड 13 से कुसुम देवी निर्विरोध चुनी गयी.नौ वार्ड सदस्य प्रत्याशी का नामांकन रद्द : इटखोरी पंचायत के छह, टोनाटांड़ के दो व परसौनी पंचायत के एक वार्ड सदस्य प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola