जिप के 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया
पंचायत चुनाव प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन हजारीबाग : पंचायत चुनाव प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन जिप के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया. विष्णुगढ़ पश्चिम से निरपत महतो ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन परचा भरा. विष्णुगढ़ से गाजे-बाजे के साथ समाहरणालय परिसर पहुंचा. विष्णुगढ़ पूर्वी से मंजु […]
पंचायत चुनाव प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन
हजारीबाग : पंचायत चुनाव प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन जिप के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया. विष्णुगढ़ पश्चिम से निरपत महतो ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन परचा भरा. विष्णुगढ़ से गाजे-बाजे के साथ समाहरणालय परिसर पहुंचा.
विष्णुगढ़ पूर्वी से मंजु देवी, विष्णुगढ़ से असिया खातून, दशरथ राम, अंबिया देवी, सुनीता कुमारी, महमूद आलम, डाड़ी भाग 30 से सुदर्शन मंडल, डाड़ी से गोविंद करमाली, सरिता देवी, शमशाद अहमद, टाटीझरिया से नीतू देवी, अभय कुमार सिंह, प्रयाग महतो का नाम शामिल है.
दूसरे चरण में एक नामांकन: दूसरे चरण के चुनाव के लिए जिला परिषद पद के लिए मात्र एक नामांकन किया गया. नामांकन बरही से पूजा कुमार चौधरी ने अपर समाहर्ता अश्वनी कुमार के पास किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










