बरही: पहले दिन हुए 17 नामांकन
बरही: पहले दिन हुए 17 नामांकन30 बरही 01 पंस के लिए नामांकन करती चंदा देवी.बरही. बरही में शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन पंचायत समिति नौ, मुखिया पद पांच व वार्ड सदस्य पद के लिए तीन नामांकन हुए. यह नामांकन आरओ व एआरओ के समक्ष किया गया. बरही प्रखंड के मुखिया पद पर पंचायत गौरियाकरमा […]
बरही: पहले दिन हुए 17 नामांकन30 बरही 01 पंस के लिए नामांकन करती चंदा देवी.बरही. बरही में शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन पंचायत समिति नौ, मुखिया पद पांच व वार्ड सदस्य पद के लिए तीन नामांकन हुए. यह नामांकन आरओ व एआरओ के समक्ष किया गया. बरही प्रखंड के मुखिया पद पर पंचायत गौरियाकरमा से गिरधारीलाल यादव, पंचायत कोनरा से मजहरुल हक, बरही पूर्वी पंचायत से कुणाल कतरियार, रसोइया धमना पंचायत से वेदमाला देवी व केदारुत पंचायत से सिधेश्वर सिंह ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया़ पंचायत समिति के इन्होंने ने किया नामांकन: बरही प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के लिए मलकोको पंचायत से चंदा देवी व केदारूत पंचायत से मंजू देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया़ चलकुशा प्रखंड के सुदान पंचायत से रुकशान खातून ने पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन किया़ चौपारण प्रखंड पंचायत समिति के लिए सिंघरावां पंचायत से सियाराम सिंह व करमा पंचायत से मीना देवी ने नामांकन किया़ बरकट्ठा प्रखंड पंचायत समिति सदस्य के लिए सिलाडीह पूर्वी क्षेत्र से अब्दुलमतीन, कपका दक्षिण क्षेत्र से भागीरथ राम, गयपहाडी क्षेत्र से महेंद्र प्रसाद व निरंजन प्रसाद ने अपना नामांकन दाखिल किया़ सभी ने अपना नामांकन पत्र बरही अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मो शब्बीर अहमद व एआरओ के समक्ष नामांकन किया़वार्ड सदस्य के लिए तीन नामांकन: करियातपुर पंचायत वार्ड नंबर 12 से संतोष कुमार सोनी, करसो पंचायत के वार्ड नंबर सात से मुनिया देवी व बरही पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक से अनुसुया देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










