अंतिम दिन पंसस के 79 प्रत्याशियों ने परचा भरा

Updated:
विज्ञापन

अंतिम दिन पंसस के 79 प्रत्याशियों ने परचा भरापंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन संपन्न30 हैज 1 में पंसस के नामांकन के लिए खड़े प्रत्याशी.हजारीबाग. पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन 79 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन कराया. हजारीबाग सदर अनुमंडल कार्यालय में टाटीझरिया, विष्णुगढ़, चुरचू व […]

विज्ञापन

अंतिम दिन पंसस के 79 प्रत्याशियों ने परचा भरापंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन संपन्न30 हैज 1 में पंसस के नामांकन के लिए खड़े प्रत्याशी.हजारीबाग. पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन 79 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन कराया. हजारीबाग सदर अनुमंडल कार्यालय में टाटीझरिया, विष्णुगढ़, चुरचू व डाड़ी प्रखंड के प्रत्याशियों ने नामांकन किया. बारिश में भी प्रत्याशी नामांकन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. सदर एसडीओ अनुज कुमार प्रसाद ने प्रत्याशियों का नामांकन कराया. विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा पंचायत समिति क्षेत्र से हेमंती देवी, मुन्नी देवी, बेडा हरिहरा से दीपक कुमार, चानो से टीपूलाल महतो, रूपलाल महतो, अचलजामो से अशोक कुमार गुप्ता, नागी से फूलमती देवी, खरना से चुन्नूलाल सोरेन, नवादा से रवीना खातून सहित कई लोगों ने नामांकन पराचा दाखिल किया. चुरचू प्रखंड के इंदिरा पंचायत समिति क्षेत्र से रजनी देवी, चनारो से बगुन सोरेन, चुरचू से करमी देवी, सरवाहा से ममता कुमारी, चुरचू से देवती देवी ने नामांकन किया.डाड़ी प्रखंड के रेलीगढ़ा पूर्वी पंचायत समिति क्षेत्र से जेमा कुमारी, भोला विश्वकर्मा, डाड़ी-ख से सुमन कुमारी, गिद्दी-ख से संगीता देवी, कनकी से सरिता देवी, हुवाग से मुंशी महतो, मो अबिरार, रेलीगढ़ा से शशिकला देवी ने नामांकन किया. टाटीझरिया प्रखंड के डुमर पंचायत समिति क्षेत्र से पूनम देवी, टाटीझरिया से अजय कुमार, नाथो गंझू भोक्ता, झरपो वसंती देवी ने नामांकन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola