गोबरदाहा गांव में नहीं बनी सड़क

Updated:
विज्ञापन

गोबरदाहा गांव में नहीं बनी सड़कपंचायत वाच- चनारो पंचायत कुल मतदाता : 3003महिला :1451पुरुष :146525 हैज 60 में- गोबरदाहा गांव की अधूरी सड़क.25 हैज 61, चनारो पंचायत का जर्जर रोड. चरही. पंचायत चुनाव हुए पांच वर्ष बीत गये. लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्ण अधिकार नहीं मिलने से जनता की अपेक्षा के अनुरूप विकास नहीं हुआ. […]

विज्ञापन

गोबरदाहा गांव में नहीं बनी सड़कपंचायत वाच- चनारो पंचायत कुल मतदाता : 3003महिला :1451पुरुष :146525 हैज 60 में- गोबरदाहा गांव की अधूरी सड़क.25 हैज 61, चनारो पंचायत का जर्जर रोड. चरही. पंचायत चुनाव हुए पांच वर्ष बीत गये. लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्ण अधिकार नहीं मिलने से जनता की अपेक्षा के अनुरूप विकास नहीं हुआ. चनारो का मुख्य मार्ग जर्जर पड़ा है. जर्जर रोड के कारण ग्रामीणोंं को अवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चनारो पंचायत अंतर्गत गोबरदाहा गांव की सड़क अधूरी व पूरी तरह जर्जर है. वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण सड़क का काम पूरा नहीं हुआ. बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानी होती है. चनारो पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों की पहल कुछ क्षेत्रों में बेहतर रही. वन बचाने को लेकर पार्षद, मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य, वन विभाग सहित महिला समितियों का सराहनीय पहल रही. चनारो वन हरा भरा देखते ही बनता है. कम संसाधन के बावजूद भी यहां के किसानों ने बेहतर कर दिखाया. महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी. इसमें सपोर्ट संस्था का सराहनीय योगदान रहा है. कानाबांद में इसके माध्यम से फलदार वृक्ष लगाये गये हैं. जो वर्तमान में पेड़ लहलहा रहे है. किसान फल बेच कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं. इसी तरह से अन्य पंचायतों में सुविधा हो जाती, तो कुछ हद तक बेरोजगारी दूर हो जाती. चनारो पंचायत में सिंचाई की सुविधा होने से कृषि क्षेत्र में भी यह पंचायत जिले भर में अव्वल पंचायत बन सकता है. प्रतिनिधि पांच वर्ष के दौरान विकास को लेकर प्रयासरत रहें. लेकिन फंड के अभाव से बहुत सारे विकास कार्य अधूरे रहे.पांच वर्ष में विकास के कई कार्य हुए: रेशमी 29 हैज 62 में-चनारो मुखिया रेशमी देवी चनारो पंचायत की मुखिया रेशमी देवी ने कहा कि पांच वर्षों में मनरेगा से कुआं, रोड, तालाब, समतलीकरण, पीसीसी पथ, चापानल, नाली, विवाह घर, सामुदायिक भवन व 13वें वित से कई विकास कार्य किये. चनारो पंचायत में जंगल बचाने को लेकर पहल हुई. जिसका परिणाम आज दिख रहा है. यहां की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया. लोगों के जरूरत के हिसाब से मांगें पूरी करने का कोशिश की. सुदूरवर्ती क्षेत्र गोबरदाहा, कानाबांद, भिंकरवा, पुरनापानी, पारबाद, लिखलाही, बैलगाड़ा,भुमरी, पांदनाटांड़ तिताही, सलैयाटांड़ गांवों में भी विकास के कार्य किये. अपेक्षा के अनुरूप विकास नहीं हुआ: सीता 29 हैज 63 में-चनारो में दूसरे स्थान पर रहे सीता देवी पिछले पंचायत चुनाव में दूसरे स्थान पर रही सीता देवी ने कहा कि पांच वर्ष कोई भी विकास कार्य धरातल पर नहीं उतर सका. जनता के अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए. सिंचाई क्षेत्र में बेहतर कार्य नहीं हो पाया. विकास कार्यों में बिचैलिया हावी रहे. शिक्षा के क्षेत्रों कुछ बेहतर होना चााहिए था. —————-यादों में 29हैज64 में- चुरामन महतो चरही. चनारो पंचायत के 1978 चुनाव में मुखिया रहे चुरामन महतो ने बताया कि पहले के चुनाव में हमलोग पैदल चल कर चुनाव प्रचार करतेे थे. चुनाव का खर्च ग्रामीण मिलकर चंदा इकट्ठा कर करते थे. उस समय के लोगों में एकता थी. बिचौलिया हावी नहीं थे. विकास कार्य सबके सर्वसम्मति से होता था. सभी को समान दरजा मिलता था. लेकिन अब के चुनाव में लाखों रुपये खर्च होते हैं. वोटरों को नोट से खरीदा जाता है, जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है. —————-कैसा हो प्रतिनिधि 29 हैज 65 में- फुलेश्वर महतो 29हैज 66 -चोलेश्वर महतो 29 हैज 67-जीतन सोरेन 29 हैज 68 -मदन किस्कू29 हैज 69- पंकज सिंह 29 हैज 71- सुरेश भुइयां 29हैज 72 – भेखलाल तुरी चरही. समाजसेवी फुलेश्वर महतो ने कहा कि शिक्षित, योग्य, अनुभवी व चहुंमुखी विकास करने वाले को वोट देंगे. चोलेश्वर महतो ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में बेहतर कार्य करनेवाला ही प्रतिनिधि चुनकर आये. जीतन सोरेन ने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने व गरीबों के दर्द को समझने वाला ही प्रतिनिधि बनें. मदन किस्कू ने कहा कि शिक्षित व जात-पात से ऊपर उठ कर काम करने वाले का ही मतदान करेंगे. विमल हांसदा ने कहा कि लोगों के हक व अधिकार को दिलाने वाला ही मुखिया बने. पंकज सिंह ने कहा कि ईमानदार छवि के व्यक्ति ही प्रतिनिधि बने. सुरेश भुइयां ने कहा कि पढ़ा-लिखा ही पंचायत का मुखिया बने. भेखलाल तुरी ने कहा कि मूलभूत समस्या को दूर करनेवाला ही पंचायत का प्रतिनिधित्व करें. राजेंद्र भुइयां ने कहा कि समान दृष्टि से देखने वाला ही मुखिया बने. दिलीप महतो ने कहा कि जनता से जुड़कर काम करने वाले को ही वोट देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola