शहर में शांति व सदभाव कायम रखें : बिशप

Updated:
विज्ञापन

शहर में शांति व सदभाव कायम रखें : बिशप बिशप हाउस में सर्वधर्म समभाव समन्वय समिति की बैठक 27 हैज 2 में सर्वधर्म की बैठक में उपस्थित लोगहजारीबाग. सर्वधर्म समभाव समन्वय समिति की बैठक बिशप हाउस में मंगलवार को हुई. बैठक में शहर में शांति एवं सदभाव बनाये रखने को लेकर चर्चा की गयी. अध्यक्षता […]

विज्ञापन

शहर में शांति व सदभाव कायम रखें : बिशप बिशप हाउस में सर्वधर्म समभाव समन्वय समिति की बैठक 27 हैज 2 में सर्वधर्म की बैठक में उपस्थित लोगहजारीबाग. सर्वधर्म समभाव समन्वय समिति की बैठक बिशप हाउस में मंगलवार को हुई. बैठक में शहर में शांति एवं सदभाव बनाये रखने को लेकर चर्चा की गयी. अध्यक्षता बिशप आनंद जोजो ने की. इसमें विभिन्न संप्रदाय के लोग शामिल हुए. बैठक में 24 अक्तूबर को शहर का अमन-चैन बिगाड़ने के प्रयास की निंदा के साथ दुख भी प्रकट किया गया. सभी सदस्यों ने शहर में शांति और सदभाव कायम रखने के लिए नगरवासियों से अपील की. बिशप आनंद जोजो ने कहा कि मजहबी उन्माद को भुला कर प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने का काम करें. हर हाल में शहर में शांति और सौहार्द्र का माहौल बनाये रखने के लिए अमन पसंद लोगों को अपनी भूमिका निभानी चाहिये. शांति, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने में सहयोग करने की भी अपील की. विचार रखने वालों में मो इसलाम खान, अधिवक्ता स्वरूप जैन, भैया अभिमन्यु प्रसाद, प्रीति सिन्हा, जेपी जैन, अनूप राजेश लकड़ा,मो खालिद के नाम शामिल हैं. बैठक में नवीन कुमार, मोनालिसा लकड़ा, रोशनी तिग्गा,सरदार जसवंत सिंह, इस्थेर डहंगा, सिस्टर फुलवंती नगेसिया,ब्रदर पैट्रिक मिंज, अभिलाष मिंज,विवेक लड़का, फादर टॉमी समेत सभी धर्म के लोग उपस्थित थे. यह जानकारी मीडिया प्रभारी एआर लकड़ा ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola