दोषियों पर कार्रवाई की मांग
दोषियों पर कार्रवाई की मांग हजारीबाग. झारखंड अनुसूचित जाति अधिकार मोरचा ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है. पत्र में मोरचा ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सुनपेड गांव के दलित परिवार को जिंदा जलानेवाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पत्र में लिखा है कि हमलावर बलवंत तथा उसके पुत्र धर्म सिंह ने […]
दोषियों पर कार्रवाई की मांग हजारीबाग. झारखंड अनुसूचित जाति अधिकार मोरचा ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है. पत्र में मोरचा ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सुनपेड गांव के दलित परिवार को जिंदा जलानेवाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पत्र में लिखा है कि हमलावर बलवंत तथा उसके पुत्र धर्म सिंह ने रात को सोये हुए में पेट्रोल डाल कर ढाई साल के वैभव और उसकी 11 साल की बहन दिव्या को जिंदा जला कर मार डाला था. घटना 20 अक्तूबर 2015 की है. मोरचा ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है. यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एवं प्रदेश महासचिव नंदूवीर राम भुइयां ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










