कौलेश्वरी को पर्यटक स्थल का दरजा दिलाया जायेगा : डीसी
कौलेश्वरी को पर्यटक स्थल का दरजा दिलाया जायेगा : डीसी फोटो : हंटरगंज 1 में कौलेश्वरी पर्वत का अवलोकन करते डीसी, एसपी व अन्य़ हंटरगंज. जिले के कई अधिकारी बुधवार को कौलेश्वरी पर्वत पहुंचे. पूजा-अर्चना की. इनमें डीसी अमित कुमार, एसपी एसके झा, सीआरपीएफ कमांडेंट जेबी तुसिंग व एसडीपीओ ज्ञान रंजन शामिल थे. अधिकारियों ने […]
कौलेश्वरी को पर्यटक स्थल का दरजा दिलाया जायेगा : डीसी फोटो : हंटरगंज 1 में कौलेश्वरी पर्वत का अवलोकन करते डीसी, एसपी व अन्य़ हंटरगंज. जिले के कई अधिकारी बुधवार को कौलेश्वरी पर्वत पहुंचे. पूजा-अर्चना की. इनमें डीसी अमित कुमार, एसपी एसके झा, सीआरपीएफ कमांडेंट जेबी तुसिंग व एसडीपीओ ज्ञान रंजन शामिल थे. अधिकारियों ने भैरो बाबा, जैन मंदिर, बौद्ध मंदिर व शिवमंदिर का भी दर्शन किया़ कौलेश्वरी विकास समिति के सदस्यों द्वारा अधिकारियों को यहां की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया गया़ डीसी ने कहा कि सभी के सहयोग से यहां कौलेश्वरी महोत्सव कराया जायेगा़ इस मौके पर मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जायेगा़ उन्होंने कहा कि यह पर्वत हिंदू, जैन व बौद्ध धर्म का संगम स्थल है़ कौलेश्वरी पर्वत को पर्यटक स्थल का दरजा दिलाने की प्रक्रिया चल रही है़ इसे पर्यटक स्थल का दरजा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की जायेगी. मौके पर बीडीओ मो आफताब अहमद, सीओ जयर्वधन कुमार, इंस्पेक्टर राम अवध सिंह, थाना प्रभारी घनश्याम शाह, अरुण कुमार सिंह, आनंदी सिंह, बसंती पन्ना, रवि कुमार रवि के अलावे सीआरपीएफ व जैप के जवान शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










