हजारीबाग में माहौल बिगाड़ने की साजिश

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग में माहौल बिगाड़ने की साजिश – एक गुट के लोगों पर उपद्रवी तत्वों ने शराब की बोतल फेंकी – सड़क जाम की गयी, बंद हो गयी दुकानें – बुद्धिजीवियों और पुलिस प्रशासन की पहल पर शांत हुआ माहौल प्रतिनिधिहजारीबाग. हजारीबाग में मोहन सिनेमा हॉल के आगे छोटा ग्वालटोली चौक के पास कुछ उपद्रवियों ने […]

विज्ञापन

हजारीबाग में माहौल बिगाड़ने की साजिश – एक गुट के लोगों पर उपद्रवी तत्वों ने शराब की बोतल फेंकी – सड़क जाम की गयी, बंद हो गयी दुकानें – बुद्धिजीवियों और पुलिस प्रशासन की पहल पर शांत हुआ माहौल प्रतिनिधिहजारीबाग. हजारीबाग में मोहन सिनेमा हॉल के आगे छोटा ग्वालटोली चौक के पास कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की़ हालांकि पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी और अमन पसंद लोगों की पहल के बाद मामला शांत हुआ़ घटना शुक्रवार शाम सात बजे की है़ कुछ उपद्रवी तत्वों ने एक गुट के युवकों पर शराब की बोतल फेंक दी़ घटना के बाद शहर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया़ घटना को लेकर कुछ देर के लिए सड़क जाम भी की गयी़ सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल ग्वालटोली चौक के पास पहुंच गयी़ लोगों को हटाने के लिए पुलिस की ओर से हल्का लाठीचार्ज भी किया गया़ युवक के साथ मारपीट घटना को लेकर शहर में अफवाह फैल गयी़ इसके बाद शहर की अधिकतर दुकानें बंद हो गयी़ इसी बीच रात करीब आठ बजे सदर अस्पताल गेट के पास एक पक्ष के युवकों ने सुभाष मार्ग निवासी एक युवक के साथ मारपीट की़ पुलिस यहां भी पहुंची और मामले को शांत कराया़ घटना के बाद अमन पसंद लोग भी सामने आये़ दोनों गुट के लाेग आपसी सौहार्द्र बनाने की कोशिश में जुट गये़ डीआइजी उपेंद्र कुमार, एसपी अखिलेश झा ने पूरी घटनाक्रम का खुद निरीक्षण किया. पुलिस व प्रशासन और बुद्धिजीवियों की पहल के बाद माहौल शांत हुआ़ समाचार लिखे जाने तक शांति व्यवस्था के साथ एक गुट के लोगों का जुलूस निकल रहा था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola