आरकेस्ट्रा में हंगामा, एएसआइ घायल
आरकेस्ट्रा में हंगामा, एएसआइ घायल 23बरही1में-आरकेस्ट्रा का उदघाटन करते डीएसपी, विधायक व पूजा कमेटी के लोगबरही. दुर्गा पूजा के मौके पर बुधवार रात बरही प्रखंड मैदान में आरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया़ उदघाटन बरही डीएसपी सुनील कुमार रजवार व विधायक मनोज कुमार यादव ने किया़ उदघाटन के बाद लगभग एक घंटे तक लोगों ने शांति […]
आरकेस्ट्रा में हंगामा, एएसआइ घायल 23बरही1में-आरकेस्ट्रा का उदघाटन करते डीएसपी, विधायक व पूजा कमेटी के लोगबरही. दुर्गा पूजा के मौके पर बुधवार रात बरही प्रखंड मैदान में आरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया़ उदघाटन बरही डीएसपी सुनील कुमार रजवार व विधायक मनोज कुमार यादव ने किया़ उदघाटन के बाद लगभग एक घंटे तक लोगों ने शांति से आरकेस्ट्रा का लुत्फ उठाया़ विधायक व अधिकारियों के चले जाने के बाद कार्यक्रम के दौरान काफी हंगामा हुआ़ जम कर पत्थरबाजी हुई़ पत्थरबाजी में बरही थाना के एएसआइ रंजन कुमार का माथा फट गया़ हंगामा के चलते बीच में कई बार कार्यक्रम बंद हुआ. फिर चालू हुआ़ सार्वजनिक पूजा कमेटी के अध्यक्ष ने मंच पर चढ़ कर हंगामा करने वालों से बार-बार शांति की अपिल की़ धमकाया भी पर इसका कोई असर नहीं हुआ़ हंगामा करने वालों में युवा शामिल थे़ इनमें अधिकांश लोग शराब के नशेे में थे़ मंच पर डांस कर रहे आरकेस्ट्रा के कलाकारों पर भी पत्थर फेंके गये़ हंगामा करने वाले लोगों पर जम कर पुलिस ने लाठियां बरसाई़ पुलिस की लाठी से कई लोग घायल हो गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










