बरकट्ठा में अकीदत से मनायी जा रही है मुहर्रम
बरकट्ठा में अकीदत से मनायी जा रही है मुहर्रम 23बीकेटी1 में-बरकट्ठा में निकाला गया मुहर्रम नवमी का जुलूस23बीकेटी2 में-ंगौस क्लब कोनहराकला के खिलाड़ी सलामी देते हुए. प्रखंड. बरकट्ठा में मुहर्रम सौहार्द्रपूर्ण माहौल में अकीदत के साथ मनायी जा रही है. शुक्रवार को नवमी मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. जुलूस में ग्राम कोनहराखुर्द, बरकट्ठा, बरवां, कोनहराकला […]
बरकट्ठा में अकीदत से मनायी जा रही है मुहर्रम 23बीकेटी1 में-बरकट्ठा में निकाला गया मुहर्रम नवमी का जुलूस23बीकेटी2 में-ंगौस क्लब कोनहराकला के खिलाड़ी सलामी देते हुए. प्रखंड. बरकट्ठा में मुहर्रम सौहार्द्रपूर्ण माहौल में अकीदत के साथ मनायी जा रही है. शुक्रवार को नवमी मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. जुलूस में ग्राम कोनहराखुर्द, बरकट्ठा, बरवां, कोनहराकला तथा बरकट्ठाडीह के लोग अखाड़ों के साथ शामिल होकर थाना पहुंचे. मौके पर थाना प्रभारी दयानंद आजाद, पुलिस अधिकारी अशोक सिंह एवं चंद्रदेव चौधरी मौजूद थे. जुलूस में शामिल नूरी क्लब, गौश क्लब, आजाद क्लब तथा गुलशन क्लब के खिलाड़ियों ने अस्त्र-शस्त्र के साथ अपने कला-कौशल का प्रर्दशन किया. गौश क्लब कोनहराकला के खिलाड़ियों ने उस्ताद अब्दुल रज्जाक एवं सिकंदर आलम की देखरेख में हैरत अंगेज सलामी की. झांकी प्रस्तुत किया गया़ जिसे मंसूर आलम, जहीर आलम, तसलीम अंसारी, मुजूर अंसारी, फहीम अंसारी, कुद्दुस अंसारी आदि ने प्रस्तुत किया. इसके पूर्व सप्तमी की रात को विभिन्न अखाड़ों के द्वारा मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. जुलूस में हाजी मतीन खां वारसी, मो कलीम खां, मुखिया मोइन अंसारी, पंसस कासीम मिंया, खलील अंसारी, मौलाना अजीज नूरी, जाहिद खां, अब्दुल शकूर, मो नसीम, मो अयुब, अब्बास अंसारी, रहमत अंसारी, सुल्तान अंसारी, सत्तार खां, फहीम अंसारी, मो हुसैन, इजराइल अंसारी आदि शामिल थे. मुहर्रम को लेकर कोनहराखुर्द स्थित करबला की साफ-सफाई व रंग-रोगन की गयी़ करबला को लाइट से सजाया गया है. इस मौके पर काफी संख्या में अकीदतमंदों ने करबला पहुंच कर फातेहाख्वानी करायी. इमाम बाड़ा में निशान एवं ताजिया का निर्माण किया गया है. बरकट्ठा के अलावा मुहर्रम ग्राम तरबेचवा, घंघरी, सकरेज, शिवाडीह, जमुआ, बेड़ोकला आदि गांवों में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है. चलकुशा : चलकुशा में मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है. इसे लेकर मस्केडीह, रागडीह एवं पलमा गांव में स्थित करबला में अकीदतमंदों ने फातेहाख्वानी करायी. इस मौके पर विभिन्न इमाम बाड़ा में निशान एंव ताजिया सजाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










