माओवादियों का चतरा बंद असरदार
माओवादियों का चतरा बंद असरदार लंबी दूरी के वाहन नहीं चले, यात्रियों को हुई परेशानी टीपीसी पर ग्रामीणों को पकड़ने का आरोप फोटो- 23 सीएच 6 में बंद के दौरान बस स्टैंड में खडी वाहनचतरा़ माओवादियों का चतरा बंद असरदार रहा़ बंद के कारण शुक्रवार को लंबी दूरी के वाहन नहीं चले़ बस स्टैंड व […]
माओवादियों का चतरा बंद असरदार लंबी दूरी के वाहन नहीं चले, यात्रियों को हुई परेशानी टीपीसी पर ग्रामीणों को पकड़ने का आरोप फोटो- 23 सीएच 6 में बंद के दौरान बस स्टैंड में खडी वाहनचतरा़ माओवादियों का चतरा बंद असरदार रहा़ बंद के कारण शुक्रवार को लंबी दूरी के वाहन नहीं चले़ बस स्टैंड व अन्य जगहों पर वाहन खड़े रहे़ वाहनों के नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई़ चतरा से रांची, गया, कोडरमा, धनबाद व कोलकाता जानेवाली बसें नहीं चलीं. बंद का असर कारोबार पर भी पड़ा. बंद से जिले में लगभग एक करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ़ चतरा के साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों के नहीं पहुंचने से किसानों को कम दामों पर साग-सब्जी बेचने पड़े. ज्ञात हो कि माओवादियों ने टीपीसी पर कुछ ग्रामीणों को पकड़ने का आरोप लगाते हुए उसे छोड़ने की मांग को लेकर बंद बुलाया था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










