माथे पर आरती की थाली ले महाआरती

Published at :20 Oct 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
माथे पर आरती की थाली ले महाआरती

माथे पर आरती की थाली ले महाआरती 20 हैज 3 में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति दारू की प्रतिमा20 हैज4 में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति दारू20 हैज 5 में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति झुमरा20 हैज 9 में महाआरती करते बंगाल के कलाकार 20 हैज 10 में महाआरती में शामिल श्रद्धालुदारू. दुर्गा पूजा को लेकर […]

विज्ञापन

माथे पर आरती की थाली ले महाआरती 20 हैज 3 में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति दारू की प्रतिमा20 हैज4 में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति दारू20 हैज 5 में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति झुमरा20 हैज 9 में महाआरती करते बंगाल के कलाकार 20 हैज 10 में महाआरती में शामिल श्रद्धालुदारू. दुर्गा पूजा को लेकर दारू प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालु संध्या को महाआरती में शामिल होते हैं. पूजा को लेकर दारू व झुमरा में आकर्षक पंडाल बनाया गया है व विद्युत सज्जा की गयी है. जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है. श्री श्री दुर्गा पूजा समिति दारू द्वारा वर्ष 1899 से ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. इस ऐतिहासिक पूजा स्थल पर इस वर्ष बंगाल के मशहूर कलाकार मां दुर्गा मां आरती करने के लिए बुलाये गये हैं. महेश कलंदी के नेतृत्व में सात कलाकार आरती में जुटे हैं. ये कलाकार माथे व हथेली पर आरती की थाली लेकर ढोलक के ताल में नृत्य करते हुए मां की आरती करते हैं. इस दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. आरती का कार्यक्रम दशमी तक चलेगा.श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गयी है. लोगों को 50 फीट का आकर्षक पंडाल अपनी ओर खींच रहा है. पूजा पंडाल के आसपास विद्युत सज्जा की गयी है. जो रात को लोगों का मनमोह लेती है. संध्या आरती में श्रद्धालु शामिल होना नहीं भूलते.सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति झुमरा दुर्गा मंडप को भव्य तरीके से सजाया गया है. मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं काे पसंद आ रही है. पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण से आसपास का वातारण भक्तिमय हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola