पीडीएस दुकान में छापामारी 209 बोरा अनाज बरामद

केरेडारी : थाना क्षेत्र के सलगा गांव के पीडीएस दुकानदार कुंवर प्रसाद के दुकान में गुरुवार को सदर एसडीओ ने छापामारी की. दुकान में छापामारी के दौरान सितंबर माह का आवंटित चावल नहीं बांटने के कारण दुकान में चावल स्टॉक अधिक पाया. कुल 209 बोरा चावल बरामद किया. एसडीओ अनुज प्रसाद ने दुकानदार को कड़ी […]
केरेडारी : थाना क्षेत्र के सलगा गांव के पीडीएस दुकानदार कुंवर प्रसाद के दुकान में गुरुवार को सदर एसडीओ ने छापामारी की. दुकान में छापामारी के दौरान सितंबर माह का आवंटित चावल नहीं बांटने के कारण दुकान में चावल स्टॉक अधिक पाया. कुल 209 बोरा चावल बरामद किया.
एसडीओ अनुज प्रसाद ने दुकानदार को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेकर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. एसडीओ ने बताया कि जो भी दुकानदार राशन का उठाव करते हैं उसे दो-तीन दिन के अंदर बांटना है. छापामारी के दौरान केरेडारी बीडीओ राजेश कुमार साहू, सीओ राजेश कुमार समेत थाना प्रभारी व पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










