मीनाक्षी पेट्रोल पंप लूट मामले का आरोपी पकड़ाया

Published at :15 Oct 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
मीनाक्षी पेट्रोल पंप लूट मामले का आरोपी पकड़ाया

हजारीबाग : मीनाक्षी फ्यूल पेट्रोल पंप और मान सरोवर पेट्रोल पंप डेमोटांड़ लूटकांड मामले के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. अनुसंधान में व्यवधान उत्पन्न न हो. इसे लेकर पुलिस पकड़े गये आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है. पुलिस सूत्र के अनुसार लूटकांड में शामिल आरोपी बड़कागांव एवं […]

विज्ञापन

हजारीबाग : मीनाक्षी फ्यूल पेट्रोल पंप और मान सरोवर पेट्रोल पंप डेमोटांड़ लूटकांड मामले के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. अनुसंधान में व्यवधान उत्पन्न न हो. इसे लेकर पुलिस पकड़े गये आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है. पुलिस सूत्र के अनुसार लूटकांड में शामिल आरोपी बड़कागांव एवं केरेडारी का रहनेवाला है.

एक सप्ताह पूर्व 10 अक्तूबर की शाम अपराधी मीनाक्षी फ्यूल पेट्रोल पंप से एक लाख 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. डेमोटांड़ पेट्रोल पंप में लूटकांड को लेकर एसपी अखिलेश कुमार झा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को लेकर गंभीर थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola