लीड-... बच्चों को बदलेगा स्कूल ड्रेस

Published at :14 Oct 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
लीड-... बच्चों को बदलेगा स्कूल ड्रेस

लीड-… बच्चों को बदलेगा स्कूल ड्रेस संत रॉबर्ट बालिका उवि हॉल में हुई समीक्षा बैठक14 हैज10 में- संत रॉबर्ट बालिका उवि में प्रमंडलीय बैठक में शिक्षा सचिव अराधना पटनायक, मनीष रंजन एवं अन्य14हैज11 में- बैठक में उपस्थित विभिन्न जिलों के शिक्षा पदाधिकारी. हजारीबाग. संत रॉबर्ट बालिका उवि हॉल में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई. बैठक […]

विज्ञापन

लीड-… बच्चों को बदलेगा स्कूल ड्रेस संत रॉबर्ट बालिका उवि हॉल में हुई समीक्षा बैठक14 हैज10 में- संत रॉबर्ट बालिका उवि में प्रमंडलीय बैठक में शिक्षा सचिव अराधना पटनायक, मनीष रंजन एवं अन्य14हैज11 में- बैठक में उपस्थित विभिन्न जिलों के शिक्षा पदाधिकारी. हजारीबाग. संत रॉबर्ट बालिका उवि हॉल में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सरकारी स्कूलों में शिक्षा व साक्षरता विभाग से चलनेवाली सभी गतिविधियों, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, सर्वशिक्षा अभियान, मध्याह्न भोजन योजना, शिक्षक नियुक्ति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्कूली शिक्षा की समीक्षा व साक्षरता विभाग का प्रमंडलीय स्तर पर जानकारी ली गयी. बैठक को सचिव अराधना पटनायक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनीष रंजन, प्राथमिक शिक्षा निदेशक हंसराज सिंह, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा लुधी कुमारी, शेखर मिश्रा सहित झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य निदेशक ने प्रमंडल के सभी शिक्षा अधिकारियों ने संबोधित किया. जिलावार समीक्षा की गयी: जिला स्तर पर शिक्षा के स्तर की जानकारी बैठक में ली गयी. सचिव आराधना पटनायक ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ बच्चियों को मिले. इसके लिए उन्होंने वर्ग छह में पढ़नेवाली एसटी व एससी बच्चियों को बैंक खाता खुलवाने को कहा. सरकार बच्चियों के खाता में मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के तहत दो हजार रुपये देगी. वर्ग आठ में पास के बाद पैसे को बच्चियों के नाम एफडी बांड दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इससे बच्चियों में पढ़ने के प्रति रूझान बढ़ेगा. स्कूल से ड्रॉप आउट हो रहे बच्चों पर लगाम लग सकेगा. सचिव ने कहा कि बच्चों को 15 नवंबर से पहले ड्रेस मिल जायेगा. सभी सात जिलों के शिक्षा अधिकारियों से कहा कि इस योजनाओं को गंभीरता से लें. वर्ग एक से आठ तक के बच्चों को मिलेगा ड्रेस: सचिव अराधना पटनायक ने कहा कि यूनिफाॅर्म एक से आठ वर्ग तक के बच्चों को दिया जायेगा. जिन बच्चों का खाता खुल गया है. उनके खाते में दो दिनों के अंदर पैसा जायेगा. जिनका खाता नहीं खुला है, वे 31 अक्तूबर तक खाता खोल लें. अपने खाता से एक नवंबर से पैसा निकालेंगे, जिससे ड्रेस की खरीदारी होगी. दो सेट ड्रेस मिलेगा. जूता के अलावा दो सेट मोजा, टाई बेल्ट, पेंसिल व बैग मिलेगा. ड्रेस बदलेगा: स्कूली बच्चों को अब क्रीम कलर का शर्ट और मैरुन पेंट, मैरुन टाई, शर्ट के पैकेट पर स्कूल का नाम का बैच सटा रहेगा. काले रंग का जूता और दो सेट मोजा मिलेगा. 15 नवंबर से बच्चे स्कूल में नये ड्रेस से आने लगेंगे. शिक्षण किट मिलेगा: स्कूल में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं को 80 प्रतिशत कक्षा में उपस्थित रहना है. सरकार उसी को शिक्षण किट देगी. बच्चों को स्कूल से जोड़ने व अभिभावकों में उत्साह बढ़ाया जायेगा. बैठक में प्रभारी आरडीडीइ समेत सभी सात जिलों के डीइओ, डीएसइ, बीइइओ, आरइओ, एइ, एडीपीओ व कस्तूरबा की वार्डेन शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola