प्रतिमा स्थापित नहीं होगी, अनुष्ठान होंगे

प्रतिमा स्थापित नहीं होगी, अनुष्ठान होंगे बड़ा बाजार में स्थानाभाव के कारण माता की प्रतिमा स्थापित नहीं होगीहजारीबाग. बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष जगह के अभाव के कारण मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित नहीं होगी. लेकिन शेष सभी धार्मिक अनुष्ठान होंगे. सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि कलश […]
प्रतिमा स्थापित नहीं होगी, अनुष्ठान होंगे बड़ा बाजार में स्थानाभाव के कारण माता की प्रतिमा स्थापित नहीं होगीहजारीबाग. बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष जगह के अभाव के कारण मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित नहीं होगी. लेकिन शेष सभी धार्मिक अनुष्ठान होंगे. सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि कलश स्थापना हो गयी है. पुजारी रामाकांत पाठक व घोषाल दा द्वारा दुर्गा पाठ हो रहा है. नवमी को महाभोज, डोली यात्रा व सप्तमी,अष्ठमी व नवमी को मां की महाआरती होगी. अध्यक्ष सदानंद सेन ने भगवती पाठ व अन्य अनुष्ठानों में बढ़-चढ़ भाग लेने का निवेदन किया है. उन्होंने कहा कि दरिद्र नारायण भोज, वस्त्र व कंबल वितरण कार्य भी किया जायेगा. बैठक में नरेश निषाद, शिवशंकर गुप्ता, पवन खंडेलवाल, शिवदीप सिंह, बंशीधर रूखैयार, दीपक दीक्षित, दिलीप जायसवाल,दीपनारायण निषाद, योगेंद्र यादव, अजय, टिंकू, मन्नु, सुबोध, सुनील, अंबर होर्रा, उदय गुप्ता, निशिकांत सिन्हा, प्रकाश समेत काफी संख्या समिति के सदस्य मौजूद थे. यह जानकारी पवन कुमार खंडेलवाल ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










