डीएवी के वद्यिार्थियों को बिड़ला स्मृति पुरस्कार
डीएवी के विद्यार्थियों को बिड़ला स्मृति पुरस्कार 12 हैज 8 में घनश्यामदास बिड़ला स्मृति पुरस्कार से सम्मानित विद्यार्थी़हजारीबाग. घनश्यामदास बिड़ला स्मृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम रनर्स अप की ट्रॉपी डीएवी के विद्यार्थियों को मिली. पुरस्कार पानेवालों में दीपक कुमार, सादिका फातिमा एवं अनुराग गिरि हैं. प्रतियोगिता बीके बिड़ला सेंटर फॉर एजुकेशन पुणे में हुई थी. […]
डीएवी के विद्यार्थियों को बिड़ला स्मृति पुरस्कार 12 हैज 8 में घनश्यामदास बिड़ला स्मृति पुरस्कार से सम्मानित विद्यार्थी़हजारीबाग. घनश्यामदास बिड़ला स्मृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम रनर्स अप की ट्रॉपी डीएवी के विद्यार्थियों को मिली. पुरस्कार पानेवालों में दीपक कुमार, सादिका फातिमा एवं अनुराग गिरि हैं. प्रतियोगिता बीके बिड़ला सेंटर फॉर एजुकेशन पुणे में हुई थी. प्रतियोगिता में सिल्लीगुड़ी, अजमेर, दिल्ली, मुंबई, सिंगापुर सहित देश के 25 टॉप स्कूलों के चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि इसके पूर्व यह टीम नयी दिल्ली में आयोजित हेरीटेज क्विज तथा बोकारो व रांची में की क्विज में विजेता रही है. टीम के सदस्य एवं शिक्षक रतनदीप शर्मा वार्षिकोत्सव में विशेष रूप से सम्मानित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










