विधायक का भाई बन कर ठगी करनेवाला पकड़ाया
हजारीबाग : विधायक का भाई बन कर काम करने के नाम पर ठगी करनेवाले एक आरोपी को बड़ा बाजार टीओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी फिरोज धनबाद का रहनेवाला है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. वह रांची शहर में डीएसपी बन कर लोगों से रुपये की वसूली करते पकड़ाया था. इस मामले […]
हजारीबाग : विधायक का भाई बन कर काम करने के नाम पर ठगी करनेवाले एक आरोपी को बड़ा बाजार टीओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी फिरोज धनबाद का रहनेवाला है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. वह रांची शहर में डीएसपी बन कर लोगों से रुपये की वसूली करते पकड़ाया था.
इस मामले में वह तीन वर्षों तक रांची होटवार जेल में बंद था. फिरोज धनबाद जेल में एक वर्ष ठगी करने के आरोप में बंद था. पूछताछ के क्रम में उसने बड़ा बाजार टीओपी पुलिस को बताया कि जेल से निकलने के बाद हजारीबाग आ कर विधायक का भाई बन कर लोगों से ठगी कर रहा था. इसी क्रम में बड़ा बाजार टीओपी पुलिस उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया. इससे पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










