लीड- यूथ मजबूत होगा, तो देश शक्तिशाली बनेगा

Updated:
विज्ञापन

लीड- यूथ मजबूत होगा, तो देश शक्तिशाली बनेगा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 28वां क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरूझारखंड-बिहार के 230 प्रतिभागी हुए शामिल14 अक्तूबर को होगा समापन12 सीएच 3 में- उदघाटन के मौके पर उपस्थित सीआरपीएफ कमांडेंट. 4 में- मार्च पास्ट करते खिलाड़ी.चतरा. भारत ग्लोबल पावर की ओर बढ़ रहा है़ विश्व में युवाओं की […]

विज्ञापन

लीड- यूथ मजबूत होगा, तो देश शक्तिशाली बनेगा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 28वां क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरूझारखंड-बिहार के 230 प्रतिभागी हुए शामिल14 अक्तूबर को होगा समापन12 सीएच 3 में- उदघाटन के मौके पर उपस्थित सीआरपीएफ कमांडेंट. 4 में- मार्च पास्ट करते खिलाड़ी.चतरा. भारत ग्लोबल पावर की ओर बढ़ रहा है़ विश्व में युवाओं की सबसे अधिक संख्या भारत में है़ यूथ स्ट्रांग होगा, तो देश शक्तिशाली बनेगा़ सभी क्षेत्र विकसित होंगे, तभी कोई देश संपूर्ण संपन्न हो सकता है़ इसमें स्पोर्ट्स भी एक महत्वपूर्ण अंग है़ उक्त बातें सोमवार को जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में 28वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह के मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट जेबी तुसिंग ने कही़ उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होने के लिए खेलकूद जरूरी है़ वहीं विद्या विकास भारती के क्षेत्रीय संचालक शशिनाथ सिंह ने बच्चों को खेल भावना से खेलने की बात कही़ समारोह को क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिवाकर घोष, प्रदेश सचिव मुकेश नंदन ने भी संबोधित किया़ मौके पर इंदुमती टिबडेवाल के संरक्षक डॉ विजय कुमार अग्रवाल, सचिव सह प्रतियोगिता संयोजक मुकेश साह, प्रधानाध्यापक वरुण कुमार चौधरी, संजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे़ कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार ने किया़ 230 प्रतिभागी हुए शामिल: क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में झारखंड, उत्तर व दक्षिण बिहार से 230 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं. जिसमें 100 मीटर से लेकर 3000 मीटर तक की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक समेत अन्य प्रतियोगिताएं होगी़ इसका समापन 14 अक्तूबर को होगी़ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ: इंदुमती टिबड़ेवाल के भैया-बहनों ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया़ बच्चों ने नागपुरी नृत्य, गीत-संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया़ राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता भोपाल में: नवंबर 2015 को राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित की जायेगी. जिसमें देश भर के विद्या विकास समिति के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola