अश्विनी सन्हिा पंचतत्व मे विलीन

Updated:
विज्ञापन

अश्विनी सिन्हा पंचतत्व मे विलीन 11कोडपी 19घर पर शोक संवेदना जताने पहुंचे शिक्षक व अन्य.पैतृक गांव मरकच्चो में हुआ अंतिम संस्कार प्रतिनिधि, मरकच्चो राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अश्चिनी कुमार सिन्हा रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. मरकच्चो स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ. बड़े पुत्र आदित्य कुमार ने मुखाग्नि दी. अंतिम यात्रा […]

विज्ञापन

अश्विनी सिन्हा पंचतत्व मे विलीन 11कोडपी 19घर पर शोक संवेदना जताने पहुंचे शिक्षक व अन्य.पैतृक गांव मरकच्चो में हुआ अंतिम संस्कार प्रतिनिधि, मरकच्चो राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अश्चिनी कुमार सिन्हा रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. मरकच्चो स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ. बड़े पुत्र आदित्य कुमार ने मुखाग्नि दी. अंतिम यात्रा में सामाजिक व राजनीतिक लोगों के अलावा कई पदाधिकारी व शिक्षक शामिल हुए. उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक के पद पर रहते हुए हमेशा शिक्षक हित व शिक्षा के कल्याण के लिए खड़े रहने वाले अश्विनी सिन्हा के निधन को लोगों ने अपूरणीय क्षति बताया. उनके निधन पर संघ के शिक्षकों ने भी विद्यालयों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की अपील की है. रविवार को उनके आवास पर पहुंचकर लोगों ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी . मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष उमेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, डीएसइ पीवी शाही,एडीपीओ नलिनी रंजन, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोर्वधन यादव, महासचिव सुदीप सहाय, उपाध्यक्ष अश्विनी तिवारी, राज्य संगठन मंत्री उदय सिंह,रविकांत रवि, उपेंद्र वर्मा,गांधी प्रसाद, उमेश सिन्हा, मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के रामरत्न अवध्या, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद, महामंत्री मनोज सहाय पिंकू, सिमडेगा के सीओ संजय सिंह, विनोद विश्वकर्मा, सुभाष चंद्रा, विनोद कुमार सिन्हा, दिलीप वर्णवाल, अजीत आजाद, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, शिवशंकर मोदी, नवल कुमार, मनोज सिंह, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद थे. वहीं सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल बी के भट्ट के अलावा विभिन्न सीबीएसइ स्कूलों के प्राचार्य भी पहुंचे. इधर शिक्षक संघ की बैठक 12 अक्तूबर को बीआरसी कोडरमा में बुलायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola