डीसी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की शुरुआत की
डीसी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की शुरुआत की लाभुकों को मिला अनाज व राशन कार्डजिले में 38,810 अंत्योदय कार्ड व 1,25,830 लाल कार्ड बनाये गये गड़बड़ी करनेवाले डीलरों पर होगी कार्रवाई फोटो- 11सीएच 1 में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उदघाटन करते डीसी, 2 में उपस्थित लाभुकप्रतिनिधि, चतराजिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 लागू हो […]
डीसी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की शुरुआत की लाभुकों को मिला अनाज व राशन कार्डजिले में 38,810 अंत्योदय कार्ड व 1,25,830 लाल कार्ड बनाये गये गड़बड़ी करनेवाले डीलरों पर होगी कार्रवाई फोटो- 11सीएच 1 में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उदघाटन करते डीसी, 2 में उपस्थित लाभुकप्रतिनिधि, चतराजिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 लागू हो गया़ रविवार को अांबेडकर भवन में उपायुक्त अमित कुमार ने राशन का वितरण कर इसकी शुरुआत की. डीसी ने कहा कि जिले में 38,810 अंत्योदय कार्ड व 1,25,830 लाल कार्ड बनाये गये है़ं ग्रामीण क्षेत्र के अंत्योदय कार्डधारियों को प्रत्येक माह 35 किलो व लाल कार्डधारियों को प्रत्येक परिवार पांच किलो अनाज दिया जायेगा़ शहर के राशन कार्डधारियों को चावल के साथ-साथ गेंहू भी दिया जायेगा़ डीसी ने डीलरों से ईमानदारी से राशन का वितरण करने को कहा़ डीडीसी बिरसांय उरांव ने कहा कि जिले में इस अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू कराया जायेगा, ताकि कार्डधारियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके़ कार्डधारियों की ओर से किसी तरह की शिकायत मिली, तो संबंधित डीलर पर कार्रवाई की जायेगी़ वहीं प्रभारी डीएसओ सह एसडीओ नंद किशोर लाल ने कहा कि उदघाटन के मौके पर शहरी क्षेत्र के लोगों को राशन दिया गया़ प्रखंड कार्यालयों में शिविर लगा कर राशन कार्ड व अनाज का वितरण किया जायेगा़ मौके पर बीडीओ सुनील कुमार, सीओ, नपा अध्यक्ष जमुना प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि नागेश्वर शर्मा आदि थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










