पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करायें

Updated:
विज्ञापन

पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करायें डीआइजी पहुंचे हंटरगंज, किया थाना का निरीक्षण लंबित कांडों का निष्पादन शीघ्र करने का दिया निर्देशचुनाव में अशांति फैलाने वालों पर करें कार्रवाई : डीआइजीफोटो- हंटरगंज 1 में गार्ड ऑफ आॅनर लेते डीआईजी व 2 में थाना का निरीक्षण करते डीआइजीप्रतिनिधि, हंटरगंजडीआइजी उपेंद्र कुमार रविवार को हंटरगंज पहुंचे़ उन्होंने थाना […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करायें डीआइजी पहुंचे हंटरगंज, किया थाना का निरीक्षण लंबित कांडों का निष्पादन शीघ्र करने का दिया निर्देशचुनाव में अशांति फैलाने वालों पर करें कार्रवाई : डीआइजीफोटो- हंटरगंज 1 में गार्ड ऑफ आॅनर लेते डीआईजी व 2 में थाना का निरीक्षण करते डीआइजीप्रतिनिधि, हंटरगंजडीआइजी उपेंद्र कुमार रविवार को हंटरगंज पहुंचे़ उन्होंने थाना परिसर स्थित पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया़ पुलिस कर्मियों के रहन-सहन का जायजा लिया़ श्री कुमार ने लंबित कांडों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया़ अपराधी व उग्रवादी कांडों का अवलोकन किया़ इस मौके पर जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आॅनर दिया़ डीआइजी ने एसपी सुरेंद्र कुमार झा व एसडीपीओ ज्ञान रंजन के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर चर्चा की. चुनाव में अशांति फैलानेवालों पर कार्रवाई की बात कही़ पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने को कहा. दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर गश्त तेज करने को कहा़ वारंटियों व दागी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा़ नये थाना भवन, चबूतरा व झरना का भी निरीक्षण किया़ मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राम अवध सिंह, थाना प्रभारी घनश्याम साह, जोरी के शंभु शरण दास आदि थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola