घर में आग लगने से एक लाख की क्षति
घर में आग लगने से एक लाख की क्षति फोटो-11सीएच 7 में दुकान का जला सामान. चतरा़ शहर के गोशाला रोड स्थित विशेश्वर प्रसाद सोनी के घर में शनिवार की देर रात शॉट सर्किट से आग लग गयी़ अगलगी में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ. उक्त घर में किराये पर चल रहे बंगाल […]
घर में आग लगने से एक लाख की क्षति फोटो-11सीएच 7 में दुकान का जला सामान. चतरा़ शहर के गोशाला रोड स्थित विशेश्वर प्रसाद सोनी के घर में शनिवार की देर रात शॉट सर्किट से आग लग गयी़ अगलगी में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ. उक्त घर में किराये पर चल रहे बंगाल टेलर्स व सीडी दुकान का सामान भी जल गया़ मकान मालिक श्री सोनी ने इसकी सूचना सदर थाना को दी है़ मुहल्ले के गंगाधर शास्त्री, हेमंत मिश्रा व अन्य लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली़ बाद दो अग्निशमन वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










