शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी
शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी सतगांवा. राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान व प्रखंड लोक समिति सतगांवा की ओर से शोकसभा कर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अश्विनी सिन्हा को श्रद्धांजलि दी गयी. लोगों ने दो मिनट का मौन भी रखा. संस्थान के सचिव मनोज दांगी ने कहा कि हमने एक सुयोग्य, कर्मठ, ईमानदार व कुशल व्यक्तित्व […]
शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी सतगांवा. राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान व प्रखंड लोक समिति सतगांवा की ओर से शोकसभा कर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अश्विनी सिन्हा को श्रद्धांजलि दी गयी. लोगों ने दो मिनट का मौन भी रखा. संस्थान के सचिव मनोज दांगी ने कहा कि हमने एक सुयोग्य, कर्मठ, ईमानदार व कुशल व्यक्तित्व वाला शिक्षक खो दिया है. मौके पर संस्थान के अध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, नरेश प्रसाद मुखिया टेहरो, सरयू पासवान पंचायत समिति सदस्य कटैया, मानसिंह पासवान,दशरथ प्रसाद यादव,अंबिका सिंह,देवनंदन प्रसाद यादव,मुसाफिर राम, लीला देवी, संस्थान के समन्वयक निर्भय कुल, पर्यवेक्षक चिंतन कुमार गुप्ता, उत्प्रेरक रामाधार पासवान,सरयू पासवान,विपिन रविदास,जोसफिन एक्का आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










