लीड ़ जनता के अनुरूप नहीं हुआ चरही पंचायत का विकास
लीड ़ जनता के अनुरूप नहीं हुआ चरही पंचायत का विकास पंचायत वाच : चरही पंचायत की रिपोर्ट10हैज60 में-जर्जर पड़ा कसियाडीह-विराखाप रोड10हैज59 में-बोकारो नदी जहां पुल बनना है. 10हैज62 में-दिनेश रविदास 10हैज63 में-तापेश्वर महतो 10हैज64 में-अरविंद कुमार 10हैज65में- घनश्याम महतो 10हैज 66 में-लाली महतो पंचायत वाच- चरही पंचायतकुल अबादी -5670महिला वोटर -2678पुरुष वोटर-2993चरही. हजारीबाग जिले […]
लीड ़ जनता के अनुरूप नहीं हुआ चरही पंचायत का विकास पंचायत वाच : चरही पंचायत की रिपोर्ट10हैज60 में-जर्जर पड़ा कसियाडीह-विराखाप रोड10हैज59 में-बोकारो नदी जहां पुल बनना है. 10हैज62 में-दिनेश रविदास 10हैज63 में-तापेश्वर महतो 10हैज64 में-अरविंद कुमार 10हैज65में- घनश्याम महतो 10हैज 66 में-लाली महतो पंचायत वाच- चरही पंचायतकुल अबादी -5670महिला वोटर -2678पुरुष वोटर-2993चरही. हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के चरही पंचायत चुनाव हुए पांच वर्ष बीत गये. लेकिन इस पांच वर्ष में जनता के अनुरूप विकास नहीं हुआ. पंचायत के कई गांव सुविधा से वंचित हैं. चरही पंचायत अंतर्गत बादुलतवा, कसियाडीह, सरवाहा, सिरकोल ,तारिया, दलदलिया में सड़क, बिजली व सिंचाई की सुविधा नहीं है. सड़क जर्जर है. अवागमन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. विराखाप नदी पर ग्रामीण हमेशा से पुल के निर्माण की मांग करते रहे. लेकिन उनकी मांगे आज भी अधूरी है. उक्त मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने पहल तो की लेकिन कार्य नहीं हुआ. विराखाप, कसियाडीह, तरवा, दलदलिया, बदुलतवा गांव में 97 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं. जनता को आशा थी कि पंचायत चुनाव होगा तो पंचायत के गांवों का चहुंमुखी विकास होगा, लेकिन विकास का सपना, सपना ही रह गया. पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्ण अधिकार नहीं मिलने के कारण चाह के भी विकास कार्य को धरातल पर नहीं उतार सके. चरही कोयलांचल क्षेत्र में होने के बावजूद भी विकास से कोषो दूर है. चरही-घाटो रोड पूरी तरह उखड़ गया है. वाहन तो दूर लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों टन कोयले की ढुलाई होती है. विराखाप नदी पर पुल नहीं बनने के कारण ग्रामीणों का अवागमन खास कर बरसात में ठप हो जाता है. चरही पंचायत में सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है. भगवान भरोसे किसान खेती करते हैं. दलदलिया गांव में पुल नहीं बना. 10हैज70 में- चरही मुखिया अंजू सिंह पांच वर्ष में विकास कार्य हुआ : मुखियामुखिया अंजू सिंह ने कहा कि पांच वर्षों में चरही पंचायत में विकास कार्य हुआ है. चरही पंचायत में पीसीसी पथ निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, चरही लालबंगला में सीसीएल की ओर से विवाह भवन निर्माण, चरही कॉलोनी में पुल निर्माण, सरवाहा में आइटीआइ निर्माण, चरही व सरवाहा में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से मिनी पानी टंकी, चरही व विभिन्न गांवों में चापानल निर्माण कार्य, सभी पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के प्रयास से पूर्ण कराया. सीमित फंड में भी जरूरतमंद जगहों में विकास कार्य कराया. पंचायत में वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड दिलाया. जनता के सुख-दुख में हमेशा कार्य करती आयी हूं. पंचायती राज में पूर्ण अधिकार नहीं मिलने के कारण पंचायत के जरूरतमंद जगहों पर चाहने के बावजूद भी विकास कार्य नहीं कराया जा सका. शुरुआत में हमें आशा थी कि हमें पूर्ण अधिकार मिलेगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. 10हैज61 में-पंचायत चुनाव में दूसरे स्थान पर रही पार्वती मरांडी ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हुए : पार्वती मरांडी चरही पंचायत चुनाव में दूसरे स्थान पर रही पार्वती मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ. आज भी बिराखाप, कसियाडीह, दलदलिया व बदुलतवा गांव सुविधा विहीन है. गांव में सड़क, पुल से ग्रामीण वंचित हैं. शिक्षा के क्षेत्र में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. सीसीएल क्षेत्र होने के बावजूद भी विकास जरूरत के आधार पर नहीं हुआ. नोट बॉक्स में लेना हैयादों में10हैज67 में-पूर्व सरपंच जुगेश्वर सिंह भ्रष्टाचार से लिप्त है वर्तमान चुनाव : पूर्व सरपंच जुगेश्वर सिंह चरही. चरही पंचायत से 1968 से 1978 तक लगातार 10 वर्षों तक सरपंच रहे जुगेश्वर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय का चुनाव भ्रष्टाचार से लिप्त है. पहले का चुनाव ऐसा कुछ नहीं होता था वर्तमान चुनाव में पैसा हावी है. गांवों में ग्राम सभा कर ईमानदार उम्मीदार का चुनाव किया जाता था. किसी में स्वार्थ की भावना नहीं थी. वर्तमान चुनाव में गरीबों की कोई जगह नहीं है. पैसे वाले लोगों को ही इज्जत मिलती है. वर्तमान के लोगों में एकता का अभाव है. कैसा हो प्रतिनिधि : गरीबों की आवाज उठानेवाले व्यक्ति को वोट देंगेचरही. चरही के दिनेश महतो ने कहा कि गरीबों की आजाव उठाने वाले को ही वोट देंगे. गरीबों के हर सुख-दुख में साथ देने वाला ही पंचायत व प्रखंड का प्रतिनिधित्व करे. लखराज सिंह ने कहा कि जनता के हित में कार्य करनेवाला ही गांव की सरकार हो. घनश्याम महतो ने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से कार्य करनेवाला ही पंचायत प्रतिनिधि हो. तापेश्वर महतो ने कहा कि गांव की समस्याओं को प्राथमिकता देकर काम करनेवाला ही पंचायत का प्रतिनिधि हो. लाली महतो ने कहा कि जात-पात से ऊपर उठ कर काम करनेवाले को ही चुनेंगे. अरविंद कुमार ने कहा कि पंचायतवासियों को एक समान से देखनेवाले व्यक्ति को ही वोट देंगे. भुनेश्वर ठाकुर ने कहा कि गांवों का चहुंमुखी विकास करनेवाले को ही पंचायत प्रतिनिधि चुना जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










