सरैयाहाट से गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने किया खुलासा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग : आइपीएस समेत हजारों लोगों के बैंक एकाउंट से करोड़ों रुपये निकालने वाले गिरोह के पांच सदस्य को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. देवघर के घोरमारा और दुमका के सरैयाहाट में दो साइबर हॉल में गिरोह के सदस्य 24 घंटे काम करते थे. यहां से देशभर में प्रतिदिन हजारों लोगों से बैंक खाता […]
विज्ञापन
हजारीबाग : आइपीएस समेत हजारों लोगों के बैंक एकाउंट से करोड़ों रुपये निकालने वाले गिरोह के पांच सदस्य को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. देवघर के घोरमारा और दुमका के सरैयाहाट में दो साइबर हॉल में गिरोह के सदस्य 24 घंटे काम करते थे. यहां से देशभर में प्रतिदिन हजारों लोगों से बैंक खाता व एटीएम का कोड पूछ कर करोड़ों रुपये की निकासी करते थे.
बैंक अधिकारी बन कर करोड़ों की निकासी का ऐसे हुआ खुलासा: हजारीबाग एसपी अखिलेश झा ने साइबर क्राइम के इस राष्ट्रीय गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी की पूरी पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी.
एसपी ने बताया कि तीन अक्तूबर को हजारीबाग शिवपुरी मुहल्ले का राहुल वर्मा फरजी निकासी के मामले में गिरफ्तार हुआ था़ कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया था. जांच के क्रम में पुलिस ने राहुल वर्मा से साइबर क्राइम व बैंक अधिकारी बन कर बैंक उपभोक्ताओं के खाते से पैसा निकालने के पूरे मामले पर पूछताछ की.
एसपी ने सीसीआर इंस्पेक्टर विजय शंकर, एसआइ नथुनी प्रसाद यादव, मंजीत कुमार, सुमन कुमार, परमेश्वर मंडल और राकेश कुमार को पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए देवघर और दुमका भेजा. राहुल वर्मा की जानकारी पर घोरमारा के एक घर में छापामारी की गयी. वहां साइबर क्राइम के संचालन के लिए पूरा सूचना तकनीक से सुसज्जित कार्यालय बनाया गया था. वहां पर 10 लोग 24 घंटे सैकड़ों मोबाइल के सिम से देश के विभिन्न शहरों के बैंक उपभोक्ताओं को फोन करते थे. बैंक एटीएम पासवर्ड की जानकारी मिलने पर उसके खाते से पैसे की निकासी कर लेते थे. इसी तरह दुमका में भी गिरोह का एक साइबर क्राइम कार्यालय चल रहा था. वहां पर भी सैकड़ों मोबाइल से दर्जनों लड़के 24 घंटे उपभोक्ताओं को फोन कर एटीएम का पासवर्ड लेने का काम कर रहे थे. पासवर्ड मिलते ही बैंक खाता से पैसा निकाल लेते थे.
इसकी हुई है गिरफ्तारी
चरकापाथर का राकेश कुमार मंडल, पड़पहरा से अमरनाथ चौधरी, झालक गांव से रोहित कुमार यादव, बगीचा गांव से दिनेश कुमार मंडल, सरैयाहाट बस्ती से रंजीत कुमार मंडल व मोहनपुर थाना के घोरमारा गांव से गौतम कुमार मंडल शामिल है. बाकी सदस्य भागने में सफल रहे. इन गिरफ्तार सदस्यों ने बैंक खाते से पैसे निकाले के ऑपरेशन का भी खुलासा किया है.
गिरोह के भागनेवाले सदस्य : एसपी के अनुसार देवघर घोरमारा का गणेश मंडल, मुकेश मंडल, रोशन मंडल, भानू मंडल, राहुल मंडल, कुंदन मंडल को पुलिस तलाश रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










