पढ़नी है---विकास तो हुआ पर जलापूर्ति शुरू नहीं (फोटो)
पढ़नी है—विकास तो हुआ पर जलापूर्ति शुरू नहीं (फोटो) फोटो – 9 कोडपी 29मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादवफोटो – 9 कोडपी 30बाबूलाल यादवफोटो – 9 कोडपी 31नारायण यादवफोटो – 9 कोडपी 32रामदेव मोदीफोटो – 9 कोडपी 33सिकंदर चौधरीफोटो – 9 कोडपी 34निर्माणाधीन जलमीनार जो पांच वर्षों में भी नहीं चालू हुआप्रखंड जयनगर पंचायत हीरोडीहकॉमन इंट्रोगांव की […]
पढ़नी है—विकास तो हुआ पर जलापूर्ति शुरू नहीं (फोटो) फोटो – 9 कोडपी 29मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादवफोटो – 9 कोडपी 30बाबूलाल यादवफोटो – 9 कोडपी 31नारायण यादवफोटो – 9 कोडपी 32रामदेव मोदीफोटो – 9 कोडपी 33सिकंदर चौधरीफोटो – 9 कोडपी 34निर्माणाधीन जलमीनार जो पांच वर्षों में भी नहीं चालू हुआप्रखंड जयनगर पंचायत हीरोडीहकॉमन इंट्रोगांव की सरकार को एक बार फिर चुनने का समय आ गया है. इसकी अधिसूचना भी जारी हो गयी है. पांच वर्ष पूर्व जिस आशा और उम्मीद से लोगो ने पंचायत जनप्रतिनिधियो का चुनाव किया वे उम्मीदेंं कहां तक पूरी हुई और कौन सी उम्मीद अधूरी रह गयी. इसकी पड़ताल को लेकर प्रभात खबर ने शुरू किया पंचायत वाच कॉलम. आज पढ़ें जयनगर प्रखंड के हीरोडीह पंचायत की रिपोर्ट. ———प्रतिनिधिजयनगर : प्रखंड के हीरोडीह पंचायत अंतर्गत रेभनाडीह, हीरोडीह, तेतरियाडीह, छोटकी हीरोडीह, महेशमराय आदि गांव आते है. इस पंचायत के कुल मतदाताओं की संख्या 4050 है. इसमें पुरुष 2102 व महिला 1948 है. पंचायत चुनाव का एक कार्यकाल पांच वर्ष बीत चुका है और आगामी पंचायत चुनाव का ऐलान भी हो चुका है. बीते पांच वर्षों में हीरोडीह पंचायत का क्या और कितना विकास हुआ आइये जानते है इसे मतदाताओं से . हीरोडीह के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव के कार्यकाल को अधिकांश लोगों ने संतोषप्रद व बेहतर बताया है जबकि कई ने कहा कि पांच वर्षों में इस पंचायत का कुछ भी विकास नहीं हुआ है. हीरोडीह निवासी बाबूलाल यादव ने कहा कि श्री यादव के कार्यकाल में पंचायत क्षेत्र का समुचित विकास हुआ है सड़के बनी है, चापाकल व सोलर लाईट लगे है. उन्होंने कहा कि वे अपना कार्यकाल दुहरायेगे. तेतरियाडीह निवासी नारायण यादव ने कहा कि मुखिया श्री यादव ने पंचायत का विकास तो किया ही है सामाजिक दायित्वों का भी पूरा पूरा निर्वाहन किया है. गांव के मामले को ग्राम पंचायत में निपटाकर लोगों को थाना पुलिस और कचहरी जाने से बचाया है. उन्होंने कहा कि मुखिया हो तो श्री यादव जैसा ही हो. कोसमाडीह निवासी रामदेव मोदी ने कहा कि इनके कार्यकाल से वे संतुष्ट नहीं है. पंचायत का कुछ भी विकास नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि वैसे भी परिवर्तन होना चाहिए और दूसरे को मौका मिलना चाहिए. हीरोडीह निवासी सिकंदर चौधरी ने कहा कि वे मुखिया श्री यादव के कार्यकाल से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. विकास हुआ तो है मगर और विकास की जरूरत थी. जनता के बीच में रहनेवाला प्रतिनिधि चाहिए. मुखिया ऐसा हो जो अपने पंचायत को आदर्श पंचायत बना सके. हलांकि इन पांच वर्षो के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा रेभनाडीह व तेतरियाडीह में शुरू किया गया ग्रामीण जलापूर्ति योजना चालू नहीं हो सका. इसका निर्माण कार्य अभी भी जारी है. सेवक बनकर सेवा की है : मुखियामुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियो को गिनाते हुए कहा कि जनता ने मुझे मौका दिया और मैने सेवक बनकर उनकी सेवा की है. दुबारा मौका मिला तो सेवा के लक्ष्य को आगे बढायेगे. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूरा वित्तीय अधिकार नहीं मिला मगर जितना मिला उसका जनहित में उपयोग किया है. पंचायत का मामला पंचायत में सलटाया है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला शिक्षा को बढावा देने के लिए हीरोडीह में इंटर कॉलेज खुलवाया. इसके अलावे मनरेगा के तहत समतलीकरण, सड़क शेड, 13 वे वित्त आयोग से पीसीसी सड़क, चबूतरा, सोलर लाईट आदि लगाया. सूखाड़ मद व अन्य मद से चापानल लगाया, दो डिप बोरिंग कराया, मुख्यमंत्री सड़क योजना से सड़कों का निर्माण कराया. वृद्धावस्था पेंशन व सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों को शत प्रतिशत पेंशन दिलाने का काम किया. विकास का कार्य शून्य है : बलरामपिछले चुनाव में मुखिया पद से चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर रहे बलराम यादव ने कहा कि मुखिया श्री यादव का कार्यकाल बेहतर नहीं है. बीते पांच वर्ष में हीरोडीह पंचायत का विकास शून्य रहा है. विकास की बात चाहे कोई कितनी कर ले मगर जमीनी सच्चाई यही है कि कुछ भी विकास नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










