पांच वर्ष में नहीं बना बेहराडीह पंचायत भवन
पांच वर्ष में नहीं बना बेहराडीह पंचायत भवन 9कोडपी1विनोद कुमार.9कोडपी2संजीत मेहता.9कोडपी3सुनील भारती.9कोडपी4मुखिया सुशीला देवी.9कोडपी5दूसरे स्थान पर रही यशोदा देवी.9कोडपी6अधूरा पड़ा बेहराडीह पंचायत भवन.9कोडपी7,8गांव की सड़क व नाली की स्थिति. खराब पड़ा है चापानल.पंचायत वॉच : बेहराडीह पंचायतआबादी : 5935मतदाता : 3423पुरुष मतदाता : 1792महिला मतदाता : 1631इंट्रो : गांव की सरकार को एक बार फिर […]
पांच वर्ष में नहीं बना बेहराडीह पंचायत भवन 9कोडपी1विनोद कुमार.9कोडपी2संजीत मेहता.9कोडपी3सुनील भारती.9कोडपी4मुखिया सुशीला देवी.9कोडपी5दूसरे स्थान पर रही यशोदा देवी.9कोडपी6अधूरा पड़ा बेहराडीह पंचायत भवन.9कोडपी7,8गांव की सड़क व नाली की स्थिति. खराब पड़ा है चापानल.पंचायत वॉच : बेहराडीह पंचायतआबादी : 5935मतदाता : 3423पुरुष मतदाता : 1792महिला मतदाता : 1631इंट्रो : गांव की सरकार को एक बार फिर चुनने का समय आ गया है. इसकी अधिसूचना भी जारी हो गयी है. पांच वर्ष पूर्व जिस आशा और उम्मीद से लोगों ने पंचायत जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया, वे उम्मीदें कहां तक पूरी हुई और कौन सी उम्मीद अधूरी रह गयी. इसकी पड़ताल को लेकर प्रभात खबर ने शुरू किया है पंचायत वाॅच. आज पढ़ें डोमचांच प्रखंड की बेहराडीह पंचायत की रिपोर्ट. प्रतिनिधि, डोमचांचवर्ष 2010 में वर्षों बाद पंचायत चुनाव हुआ. इन पांच वर्षों में कुछ पंचायतों में स्थिति थोड़ी बदली, पर कुछ पंचायतों में जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकी. एक हकीकत यह भी है कि पांच वर्षों में बेहराडीह पंचायत भवन का निर्माण नहीं हो सका. पंचायत भवन आधा अधूरा बन कर खड़ा है. यही नहीं इसके साथ ही सड़कों की स्थिति खराब है, चापानल बेकार पड़े हैं. शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था का भी बुरा हाल है. स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, तो पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं है. ऐसे में यहां के लोग किस परेशानी से जूझते होंगे, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है. ग्रामीण विनोद कुमार ने कहा कि बेहराडीह में उच्च विद्यालय तो है पर शिक्षक की कमी है. उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं है. ऐसे में बीमार होने पर इलाज के लिए डोमचांच जाना पड़ता है. गांव के बीच की सड़क की स्थिति भी दयनीय है. वहीं बेहराडीह निवासी संजीत मेहता कहते हैं कि मुखिया का कार्य संतोष जनक नहीं रहा. जनता के साथ इन पांच वर्षों में भेदभाव हुआ है. जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है. पंचायत भवन तक का काम पूरा नहीं हो सका. सुनील भारती ने कहा कि मुखिया के चुनाव के बाद जो भी काम हुआ है, उसे मुखिया ने अपने सगे संबंधियों को दिया. वार्ड नंबर चार में कहने पर भी चापानल नहीं दिया गया. इस पंचायत में कई समस्याएं मौजूद हैं. मोदी टोला में पीसीसी सड़क का निर्माण नहीं हुआ. वहीं नाली का निर्माण कार्य अधूरा है.विकास के कई कार्य करवाये : मुखियाबेहराडीह की मुखिया सुशीला देवी ने कहा कि पंचायत में विकास के कई कार्य करवाये हैं. कूप, पीसीसी, श्मशान शेड निर्माण के साथ ही लोगों को वृद्धा पेंशन दिलाया गया है. शौचालय का निर्माण भी कराया है. राशि के अभाव में कई कार्य पूरा नहीं हुआ है. कुछ कार्य नहीं होने के पीछे पंचायत को पूर्ण अधिकार नहीं देना भी रहा है. योजनाओं की बंदरबांट हुई : यशोदा देवीपिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही यशोदा देवी ने कहा कि पांच वर्षों में क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है. सिर्फ योजनाओं की बंदरबांट की गयी है. गरीबों के हित में कोई काम नहीं हो पाया. आज भी समस्याएं बरकरार हैं. शिक्षा की बात करें या फिर सड़क, नाली या पेयजल की़ लोग हर समस्या से जूझ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










