नहीं बदली मंझगावां पंचायत की सूरत

Updated:
विज्ञापन

नहीं बदली मंझगावां पंचायत की सूरत पंचायत वाॅचफोटो- गिद्धौर 1 में घटेरी गांव का जर्जर सडक, 2 में अमीन अहमद, 3 में मो मुख्तार, 4 में मो मेराज, 5 में मुखिया खुर्शिदा बेगमपंचातय की आबादी 6777 है़ इसमें अनुसूचित जाति के 1157, अनुसूचित जनजाति के 91, पिछड़ी जाति के 4738 व अन्य 791 है़ं प्रतिनिधि, […]

विज्ञापन

नहीं बदली मंझगावां पंचायत की सूरत पंचायत वाॅचफोटो- गिद्धौर 1 में घटेरी गांव का जर्जर सडक, 2 में अमीन अहमद, 3 में मो मुख्तार, 4 में मो मेराज, 5 में मुखिया खुर्शिदा बेगमपंचातय की आबादी 6777 है़ इसमें अनुसूचित जाति के 1157, अनुसूचित जनजाति के 91, पिछड़ी जाति के 4738 व अन्य 791 है़ं प्रतिनिधि, गिद्धौर इंट्रो:: 32 वर्ष बाद 2010 में जब पंचायत चुनाव हुआ था, तो ग्रामीणों में गांवों के चहुंमुखी विकास की उम्मीद जगी थी़ चुनाव जीतने के बाद ग्रामीणों की इस उम्मीद पर पंचायत प्रतिनिधि कितना खड़ा उतरे, इसको लेकर प्रभात खबर ने पंचायत वाॅच नामक अभियान शुरू किया है. आज पढ़िये गिद्धौर की मंझगावां पंचायत की रिपोर्ट. चुनाव के पांच साल बीत गये, लेकिन अभी तक मंझगावां पंचायत में बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं हो सकीं. पंचायत में आज भी सड़क, सिंचाई, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में खासा बदलाव नहीं दिख रहा है. सरकार की ओर से पंचायत में मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अच्छी खासी राशि मुहैया करायी, लेकिन इसका समुचित उपयोग नहीं हो पाया है़ यही कारण है कि पंचायत की कच्ची सड़कों पर सिर्फ मिट्टी मोरम का काम हुआ है. पंचायत में जल संचय को लेकर तालाब व आहर का निर्माण तो किया गया, लेकिन ये उपयोगिता विहीन साबित हो रहे है़ं अब जब खेतों को पानी की जरूरत है, तो ये जलस्रोत खुद ही पानी को तरस रहे हैं.घटेरी गांव के मो मेराज ने कहा कि पंचायती व्यवस्था से अच्छी तो पहले की व्यवस्था थी़ पंचायती राज में मुखिया की मनमानी खूब चली़ योजनाओं में मुखिया व बिचौलियों ने कमीशनखोरी को बढ़ावा दिया़ मो अमीन अहमद ने कहा कि घटेरी-कुबरी सोत पर पुलिया नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है़ लोगों को इंदिरा आवास का लाभी नहीं मिला. वहीं तरी गांव के मो मोख्तार ने कहा कि मुखिया का कार्यकाल ठीक ठाक रहा़ सीमित संसाधनों में मुखिया ने अच्छा काम किया़ लोगों का सहयोग मिलता, तो और बेहतर काम होता. ब्रह्मपुर के रामदेव केशरी ने कहा कि तरी-घटेरी नदी पर पुल आज तक नहीं बना़ पंचायत के लोग वर्षों से इसकी मांग करते आ रहे हैं. पुल नहीं बनवा पाने का मलाल है : मुखियापंचायत की मुखिया खुर्शिदा बेगम ने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में पंचायत में कई कार्य किये गये़ लोगों को वृद्धा पेंशन व राशन कार्ड का लाभ दिया गया. वहीं इंदिरा आवास, सड़क, तालाब व कुआं का निर्माण कराया गया़ तरी-घटेरी नदी पर पुल नहीं बनवा पाने का मुझे भी मलाल है़ मुखिया ने अपने घर में डीप बोरिंग करायी : मृदुला मुखिया चुनाव में दूसरे स्थान पर रही मृदुला देवी दुबे ने बताया कि मुखिया के पति ने पूरे पांच साल तक ठेकेदारी की़ लगभग सभी योजनाओं में उनकी भागीदारी रही़ गांव में लगने वाली डीप बोरिंग मुखिया ने अपने ही घर में करवा ली़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola