15 अवैध शराब की भट्टी ध्वस्त
इचाक. थाना क्षेत्र के अलौंजाकलां गांव में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर अवैध रूप से चलाये जा रहे 15 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. इस दाैरान 20 ड्राम जावा महुआ को नष्ट किया. वहीं पुलिस ने शराब माफिया के घर से 12 बोरा महुआ, 12 बोरा गुड़, 15 बोरी कोयला […]
इचाक. थाना क्षेत्र के अलौंजाकलां गांव में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर अवैध रूप से चलाये जा रहे 15 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. इस दाैरान 20 ड्राम जावा महुआ को नष्ट किया. वहीं पुलिस ने शराब माफिया के घर से 12 बोरा महुआ, 12 बोरा गुड़, 15 बोरी कोयला एवं 20 खाली ड्राम को जब्त कर थाना ले आयी.
सभी अवैध शराब की भट्ठियां गांव में गुपचुप तरीके से चलाया जा रहा था. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से अलौंजा गांव में अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा था. इस तरह के कारोबार से जुड़े लोगों को बक्सा नहीं जायेगा. इसके अलावा कई गांवों में अवैध देशी शराब का कारोबार चल रहा है. जिसे चिह्नित कर धंधे में शामिल कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा. जिनके शराब भट्ठी तोड़े गये, उनमें कृष्णा मेहता, विनोद मेहता, दिलीप मेहता, राजेश मेहता, सरोज मेहता, कुलदीप मेहता, जोधी मेहता, अयोध्या प्रसाद मेहता, रामप्रसाद मेहता, मुकेश्वर मेहता, प्रकाश सभी अलौंजा कला गांव के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










