दुर्घटना में चार गाड़ियों के बीच टक्कर
हजारीबाग. हजारीबाग-रांची मुख्य मार्ग पर डेमोटांड़ के पास सड़क दुर्घटना में दर्जनों लोग बाल-बाल बच गये. डेमोटांड़ के पास एक साथ चार गाड़ियों की टक्कर हुई. इसमें दो अल्टो, एक सेंट्रो और एक स्कॉरपियो गाड़ी शामिल है. कैसे हुई दुर्घटना : चरही की ओर से आ रही अल्टो गाड़ी ने डेमोटांड़ के पास अचानक ब्रेक […]
हजारीबाग. हजारीबाग-रांची मुख्य मार्ग पर डेमोटांड़ के पास सड़क दुर्घटना में दर्जनों लोग बाल-बाल बच गये. डेमोटांड़ के पास एक साथ चार गाड़ियों की टक्कर हुई. इसमें दो अल्टो, एक सेंट्रो और एक स्कॉरपियो गाड़ी शामिल है. कैसे हुई दुर्घटना : चरही की ओर से आ रही अल्टो गाड़ी ने डेमोटांड़ के पास अचानक ब्रेक मार दिया. जिससे पीछे से आ रही अल्टो आगे की गाड़ी में टकरा गयी.
जिससे अल्टो का शीशा टूट गया. अल्टो के पीछे से आ रहे सेंट्रो गाड़ी ने अल्टो में टक्कर मार दिया. सेंट्रो अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराया. सेंट्रो के पीछे आ रही स्कॉपियो सीधे सेंट्रो में टकरा गयी. इस गाड़ियों में बैठे लोग बाल-बाल बच गये. आसपास के ग्रामीणों व मुखिया चौधरी साव, समाजसेवी ईश्वर महतो, पिंटू अग्रवाल, पवन महतो ने पुलिस को सूचना देकर जाम को हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










